ऐसा क्या हुआ कि अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, पर कबूल नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने आखिरकार माफी मांग ली है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी और उनकी माफी कबूल भी नहीं हुई। दरअसल मामला, एक कविता से जुड़ा है।
अमिताभ बच्चन ने जगबीर राठी की कविता को किसी और के नाम से ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कर कर दिया था। इसके बाद राठी ने अमिताभ को नोटिस भेजकर माफी मांगने के साथ ही पोस्ट को ठीक करने को कहा। साथ ही हर्जाने के तौर पर एक करोड़ रुपये का नोटिस भी दिया।
अब अमिताब बच्चन ने माफी मांगते हुए ट्वीट कर राठी को सॉरी कहा है। साथ ही लिखा है कि मुझे इस बारे में नहीं पता था और अब मैं इस पोस्ट को हटा रहा हूं। मैंने यह कविता विकास दूबे के नाम से फेसबुक पर पढ़ी थी।
लेकिन कवि और एमडीयू छात्र कल्याण निदेशक जगबीर राठी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि विवाद खत्म नहीं हुआ है। मसला जहां से शुरू हुआ था, अभी भी वहीं खड़ा है। ऐसे में मैं लीगल नोटिस वापस नहीं लूंगा।
राठी ने कहा, नहीं खत्म हुआ विवाद, नहीं होगा नोटिस वापस
बता दें कि राठी ने अपने एडवोकेट जोगेंद्र सिंह मोर के माध्यम से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को भेजे लीगल नोटिस में आरोप लगाया है कि उन्होंने (राठी ने) 2006 में ‘माटी का चुल्हा’ नाम से एक पुस्तक लिखी थी।
इस पुस्तक में उन्होंने कविताएं डाली, जिनमें ‘कोर्ट में कुत्ता’ नाम से एक कविता भी थी। राठी का आरोप है कि विकास दुबे नाम के युवक ने उनकी कविता को चोरी किया और अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर पोस्ट किया। इसे अमिताभ बच्चन ने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि एक और मार्मिक कथा मेरे फेसबुक फॉलोअर विकास दुबे से।
मामला जगबीर राठी के सामने आया तो उन्होंने अपनी किताब और उससे संबंधित दस्तावेज भी अमिताभ बच्चन को मेल किए और उन्हें इन पोस्ट को दुरुस्त करने की अपील भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अमिताभ को नोटिस भेजकर माफी मांगने के साथ ही पोस्ट को ठीक करने को कहा।
साथ ही हर्जाने के तौर पर एक करोड़ रुपये का नोटिस भी दिया। अब राठी का कहना है कि मामला अभी शांत नहीं हुआ है। विवाद फेसबुक पर मेरी कविता को किसी और के नाम से शेयर करने का है और फेसबुक पर अभी भी कविता वैसे ही पड़ी है।