फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah said Chandigarh has accepted change with time

चंडीगढ़ में शाह: कहा- गुजरात में भी इस नियोजित शहर की चर्चा, समय के साथ चंडीगढ़ ने बदलाव को स्वीकारा

Sun, 27 Mar 2022 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 07:42 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान पर भी जोर देने का काम किया। अर्बन डेवलपमेंट क्षेत्र के अंदर चाहे सरकार किसी की भी पार्टी की हो या किसी भी विचारधारा की हो लेकिन इस अभियान में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Amit Shah said Chandigarh has accepted change with time
चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने सेक्टर-17 स्थित अर्बन पार्क में कहा कि जब गुजरात में थे तो वहां के अधिकारियों से कहते थे कि कोई भी योजना बनानी है तो एक बार चंडीगढ़ देखकर आइए, योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया देखने लायक शहर है। फ्रांसीसी वास्तुकार ने बड़ी महीन सोच के साथ इसे बसाया है। शहर जब बनता और बसता है तो समय के साथ उसकी जरूरतें भी बदलती हैं। जो समय के साथ नहीं बदलता वह अपने आप को प्रासंगिक नहीं बना पाते हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ ने समय के साथ आए बदलाव को स्वीकार किया, इसके लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विश्व में नियोजित शहरों की सूची में सबसे विकसित शहर है। मुझे खुशी है कि आधुनिक शहर ने अपने इस बदलाव के क्रम में नागरिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखा है। आजादी के अमृत वर्ष में ये बदलाव शहर को एक नई दिशा देंगे और जिन कार्यों का शिलान्यास आज हुआ है उनका काम समय सीमा में पूरा कर इन लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं को और मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन


फिर से सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद
गृहमंत्री ने कहा कि काफी समय बाद सिटी ब्यूटीफुल में आया हूं। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है लेकिन सबसे पहले नगर निगम चुनाव में भाजपा को फिर से सेवा का मौका देने के लिए शहरवासियों का धन्यवाद। यहां के विकास कार्यों को देखकर लगता है कि चंडीगढ़ प्रधानमंत्री के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की टाउन प्लानिंग योजना का देश में किया जा रहा विस्तार: शाह
गृहमंत्री ने विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात देश के राज्यों में है, जहां शहरी जनसंख्या देश में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने वहां अर्बन प्लानिंग की, जो लोग गुजरात जाते होंगे उन्हें पता होगा कि वहां टाउन प्लानिंग व अर्बन प्लानिंग कैसे बनती है। लोगों के बसने से पहले कैसे सड़क, बिजली, पानी व सीवर की सुविधाएं मिलतीं हैं, उस सोच का पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है। 

आधुनिक शहर को विकसित करने के लिए लाई गई स्मार्ट सिटी योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी योजना को लागू किया। दूरदर्शिता के साथ आधुनिक शहर को विकसित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। शहर के नजदीक की भूमि को भी कैसे बेहतर तरीके से लोगों के लिए उपयोग किया जा सकता है, इसकी योजना बनाई। सुविधाओं को अपग्रेड करने के साथ ही उनके बीच सामंजस्य व एकीकृत नियंत्रण कैसे रखा जाए इसकी भूमिका तैयार की गई। इसी सोच के साथ अमृत योजना, ग्रीन सिटी योजनाओं को लागू किया गया।

स्वच्छता अभियान से देश में दिखा एक समान विकास
गृहमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान पर भी जोर देने का काम किया। अर्बन डेवलपमेंट क्षेत्र के अंदर चाहे सरकार किसी की भी पार्टी की हो या किसी भी विचारधारा की हो लेकिन इस अभियान में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यही कारण है कि इस कार्य को बेहतर तरीके किया गया और इससे सभी शहरों के अंदर एक समान विकास दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed