फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah's Hissar tour Postponed

अमित शाह का हिसार दौरा हुआ स्थगित, अब आगे की तारीख होगी तय

Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah's Hissar tour Postponed
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 9 जनवरी का हिसार दौरा स्थगित हो गया है। इसके बाद आगे की तारीख तय होगी। अमित शाह 9 जनवरी को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में लोकसभा चुनावों को लेकर हिसार, सिरसा और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेनी थी। स्थानीय पदाधिकारी उत्साह के साथ दौरे की तैयारियों में भी जुट गए थे। 

विज्ञापन


मगर फिलहाल दौरा टल गया है। बाद में नई तारीख की घोषणा की जाएगी। फिलहाल दौरे के स्थगित होने का कारण दिल्ली में 11 व 12 जनवरी को भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की होने वाली बैठक को माना जा रहा है। इस राष्ट्रीय बैठक की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण अमित शाह के दौरे के लिए अब अगली तारीख तय की जाएगी। 

विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष बराला छह को ही लेंगे बैठक  

Amit Shah's Hissar tour Postponed
Amit Shah

राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक को स्थगित किया गया है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की ओर से 6 जनवरी को ली जाने वाली बैठक का समय और स्थान ज्यों का त्यों रहेगा। बराला रविवार को बालसमंद रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें चुनावों से संबंधित दिशा निर्देश देंगे। 

9 जनवरी को हो सकता है मेयर का शपथ ग्रहण समारोह 
इन परिस्थितियों के बीच मेयर गौतम सरदाना और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अब 10 के बजाय 9 जनवरी को हो सकता है। सूत्रों की मानें तो मंडल आयुक्त की ओर से समारोह के लिए दोबारा से 9 जनवरी की तारीख दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो शहर की सरकार को एक दिन पहले शपथ लेने का मौका मिल जाएगा। 

फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 9 जनवरी को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। दो-तीन दिनों में अगली तारीख तय करके कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला छह जनवरी को ही बैठक लेंगे। -सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed