फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit shah rally in haryana, jat leaders demands

शाह रैली: दिल्ली में मलिक को मनाएगी सरकार, इन एजेंडों पर अड़े जाट

Sun, 11 Feb 2018 01:03 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Amit shah rally in haryana, jat leaders demands
Haryana CM Manohar Lal & Yashpal Malik - फोटो : File Photo
जींद में 15 फरवरी को होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली पर संकट बरकरार है। जाट समुदाय जहां विरोध पर अडिग है, वहीं भाजपा और प्रदेश सरकार रैली के आयोजन पर दृढ़संकल्प है।
विज्ञापन


संकट का हल निकालने के लिए प्रदेश सरकार ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस, गृह और सीआईडी के अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। शाह की रैली पर केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर दिल्ली से नजर रखी जाएगी। दूसरी ओर, कोशिश यह भी की जा रही है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक और अन्य नेताओं से बातचीत करके समाधान शांतिपूर्ण हल निकाल लिया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए रविवार दोपहर हरियाणा भवन में सरकार की जाट नेताओं के साथ बातचीत होगी। इस दौरान केंद्र के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यदि समाधान नहीं निकला तो फोर्स तैनात करके बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का साफ कहना है कि रैली किसी भी कीमत पर होगी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट कह दिया है कि सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में व्यवधान उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरकार में मौजूद जाट नेताओं ने भी कहना शुरू कर दिया है कि विरोध का तरीका उचित नहीं है। आज तक हरियाणा के इतिहास में यह नहीं हुआ कि किसी पार्टी की रैली का विरोध किया जाए। बताया जा रहा है कि जाट नेताओं और सरकार की बैठक में जाट नेताओं से पूछा जाएगा कि शाह की बाइक रैली के विरोध का क्या औचित्य है? 

60 पैरा मिलिट्री कंपनियां भेजने के आदेश 

Amit shah rally in haryana, jat leaders demands
60 पैरा मिलिट्री कंपनियां भेजने के आदेश 
हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह सचिव के साथ हुई बातचीत का ब्योरा दिया है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 60 पैरा मिलिट्री कंपनियां भेजने के आदेश दिए हैं। जबकि 90 कंपनियों के आर्डर एक दो दिन में हो जाएंगे। रैली के आयोजन के लिए प्रदेश में कुल 150 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कहां कितनी कंपनियां तैनात होंगी इस बात की जानकारी गृह सचिव ने दे दी है।

सरकार से बातचीत को दिल्ली जाएंगे जाट नेता 
बातचीत के सरकार के न्योते को जाट प्रतिनिधियों ने स्वीकार कर लिया है। रविवार को दिल्ली में सीएम के साथ मुलाकात होगी। इसमें सीएम के साथ राज्य मंत्री कृषि बेदी समेत अन्य आला अफसर मौजूद रहेंगे। जबकि जाटों की ओर से अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय यशपाल मलिक, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बलहारा समेत हर जिले से एक-एक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सरकार का प्रयास रहेगा कि किसी तरह जाटों को जींद में होने वाली अमित शाह की रैली का विरोध नहीं करने के लिए मना लिया जाए। 

मेरे एजेंडे को मान लेंगे तो विरोध नहीं करेंगे : मलिक 
अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने सरकार के समक्ष अपना एजेंडा रख दिया है। यदि बातचीत में सीएम इन एजेंडों पर रजामंद हो जाते हैं तो प्रदेश में किसी प्रकार का जाट आंदोलन नहीं होगा, वरना सरकार जाटों के संघर्ष और आंदोलन के लिए तैयार रहे। मलिक ने कहा कि अब मामले में जाट समुदाय के लोग सरकार का थमाया लॉलीपाप नहीं पकड़ेंगे।

इन एजेंडों पर अड़े हैं जाट

Amit shah rally in haryana, jat leaders demands
Jat Agitation - फोटो : File Photo
इन एजेंडों पर अड़े हैं जाट
- सरकार जाटों के खिलाफ दर्ज सीबीआई केसों को भी वापस ले
- जाटों के खिलाफ दर्ज जघन्य आपराधिक मामले वापस लिए जाएं
- जाटों को केंद्र और राज्यों में आरक्षण दिया जाए
- जाटों को केंद्र की नौंवीं सूची में शामिल किया जाए
- जाट आंदोलन के दौरान मारे गए जाट युवकों के परिवारों में से अभी तक  सात परिवार नौकरी से महरूम है, उन्हें नौकरियां दी जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed