फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit shah rally in chandigarh, full schedule

अमित शाह की रैली में सबसे आगे होंगी महिलाएं, देखिए क्या होगा पूरे दिन का कार्यक्रम

Sat, 20 May 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 May 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Amit shah rally in chandigarh, full schedule
- फोटो : File Photo
ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को चंडीगढ़ में ही रहे हों। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार सुबह 10 बजे शहर में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय तक कार और स्कूटर रैली का आयोजन किया जाएगा। शहर में पांच जगह पर शाह का भव्य स्वागत होगा। रैली में सबसे आगे एक्टिवा पर सवार महिलाएं होंगी। इन सभी महिलाओं ने भी भगवा रंग की पगड़ियां पहनी होंगी।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल और स्कूटर रैली में शामिल न हों। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अमित शाह रात को यूटी गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे और शनिवार सुबह शहर से निकल जाएंगे। इससे पहले शाह नवंबर माह में निगम चुनाव से पहले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से सेक्टर- 33 में भाजपा कार्यालय कमलम तक अमित शाह के काफिले में 200 गाड़ियां और 500 से अधिक टू व्हीलर होंगे। पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टर 48, 47, 46, 45 और सेक्टर 33, 45 के क्रासिंग पर अमित शाह का स्वागत करेंगे।

आज के कार्यक्रम

Amit shah rally in chandigarh, full schedule
आज के कार्यक्रम
10:00 बजे सुबह      --    अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएंगे।
10:40 बजे सुबह     --    पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
11:00 बजे सुबह     ---    कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन
11:30 बजे से       -----    प्रकोष्ठों की बैठकों का आयोजन
02:30 बजे           ----   प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम
05:00 बजे         ------   लॉ भवन में बुद्धिजीवियों से बैठक

मोदी व शाह ने बदली राजनीति की परिभाषा : प्रभात झा
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश में स्वच्छ राजनीति की शुरूआत करके राजनीति की परिभाषा को बदल दिया है। आज तमाम राजनीतिक दल देश में राजनीति की आड़ में परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि केवल भाजपा ही लोकतांत्रिक मूल्यों को निवर्हन कर जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने भाजपा कार्यालय को ‘वैचारिक मंदिर’ की संज्ञा देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रयासों से जहां भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है वहीं उनका सपना है कि देश के प्रत्येक जिले में भाजपा का कार्यालय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed