फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amit shah bike rally in haryana, jat leader opposes

भाजपा रैली के लिए जाट समाज ने विरोध में झोंकी ताकत, प्रशासन सतर्क

Sat, 10 Feb 2018 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
amit shah bike rally in haryana, jat leader opposes
अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को जींद में होने वाली बाइक रैली को लेकर प्रदेश में तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ भाजपा ने रैली की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो दूसरी ओर जाट समाज रैली का विरोध करने के लिए जीन जान से जुटा है। वहीं, प्रदेश के सभी जिला प्रशासन टकराव की आशंका को देखते हुए शासन से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


कैथल जिला प्रशासन ने जिले की चारों विधान सभाओं के लिए सुरक्षा बलों की 10 कंपनियां मांगी हैं। छह कंपनियां जिले में पहले से ही मौजूद हैं। वहीं, जाट समाज के नेताओं ने कई गांवों का दौरा कर शाह की बाइक रैली को रोकने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


गुहला-चीका में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने भाजपा सरकार पर प्रदेश का भाईचारा खराब करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सरपंच तुम्हारे, सीएम और पीएम तुम्हारा। न ही अभी चुनाव का वक्त, फिर किसको ललकारने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जींद में हुंकार भरने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शाह की रैली का प्लान तैयार किया। वहीं, जाट नेताओं ने भी शाह की मुखालफत के लिए कमर कस ली है। जाट नेता जितेंद्र बबला का दावा है कि जिले से एक हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जाट समुदाय के लोग जींद पहुंचेंगे। 


सिरसा में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान विनोद ढाका ने दावा किया कि जिले से 80 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कार्यकर्ता जाएंगे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह का कहना है कि जिले से अब तक साढ़े चार हजार बाइकों का पंजीकरण रैली में जाने के लिए हो चुका है। एसपी सिमरदीप सिंह का कहना है कि हम अलर्ट हैं, सभी सरपंचों के साथ बातचीत की जा रही है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed