फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amit shah asked chandigarh to make compulsory rain water harvesting in new buildings

रिव्यू मीटिंग में बोले गृहमंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ में नई इमारत में जरूरी हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग

Sat, 23 Nov 2019 11:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 Nov 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
amit shah asked chandigarh to make compulsory rain water harvesting in new buildings
फाइल फोटो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में चंडीगढ़ समेत सभी केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ एक रिव्यू बैठक की। अमित शाह ने डीबीटी, जीएसटी कलेक्शन, सोलर पावर, पुलिस ई-बीट सिस्टम को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यों की तारीफ की। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ में बनने वाली सभी नई बिल्डिंग्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य होना चाहिए।
विज्ञापन


इस बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, सलाहकार मनोज परिदा, फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिन्हा ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में सरकारी और बड़े प्राइवेट घरों के लिए रूफ टॉप सोलर प्लांट अनिवार्य किया गया है। इस पर शाह ने कहा कि नए भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि पानी का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन


इसे लेकर अब एक कार्य योजना तैयार की जाएगी और अगली एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री को बताया गया कि चंडीगढ़ इनोवेशन सर्कल (सीआईसी) शहर में स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देगा। सीआईसी आर्थिक और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, प्रशासन और सरकार को एक मंच पर जोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने की ई-साथी ऐप की तारीफ, अन्य यूटी में लागू करने की सलाह
गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के ई-साथी ऐप की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बीट सिस्टम के मजबूत होने से पुलिसिंग भी मजबूत होती है। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की इस व्यवस्था को बाकी केंद्र शासित प्रदेशों को लागू करने की सलाह दी। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने अमित शाह को जेल के कैदियों की ओर से तैयार भोजन को आंगनबाड़ियों में बच्चों को परोसने की व्यवस्था की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed