UPSC में चमके लुधियाना के लाल, हासिल किए 17वां और 63वां रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के विकास नगर के रहने वाले अमित पाल शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 17वां रैंक और किचलू नगर निवासी आयुष ने 63वां रैंक हासिल किया है। 28 साल के अमित ने पिछले साल 139 वां रैंक पाया था।
उन्हें आईपीएस का दर्जा मिला, लेकिन वह इससे खुश नहीं थे। उनका टारगेट आईएस अफसर बनना था। उन्होंने फिर से परीक्षा दी और ऑल इंडिया में 17वां रैंक पाया। अमित के पिता अमरजीत शर्मा गवर्नमेंट स्कूल बस्ती जोधेवाल से बतौर पंजाबी लेक्चरर रिटायर हुए हैं और उनकी माता प्रेम शर्मा गृहिणी हैं।
उनका बड़ा भाई अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश हाथरस में बतौर एसएसपी तैनात है। अमित एमबीबीएस हैं और भाई से प्रेरित होकर उन्होंने आईएएस की तैयारी की थी। उनके पिता अमरजीत शर्मा ने बताया कि अमित ने मेरे सपने को सच कर दिखाया है।
पेशे से सीए आयुष गर्ग को मिला 63वां रैंक
किचलू नगर के सीए आयुष गर्ग (24) के ऑल इंडिया में 63वां रैंक हासिल करने की खबर आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आयुष ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले ही दिल्ली की पीडब्ल्यूसी यूनिवर्सिटी से सीए की ट्रेनिंग हासिल की है। सीए में उन्हें नौवां रैंक मिला था।
उनके पिता पवन गर्ग भी सीए हैं। आयुष ने बताया कि उन्होंने इंडियन टिबाको कंपनी (आईटीसी) कोलकाता में डेढ़ साल जॉब की। उसके बाद दिल्ली में बाजीराम इंस्टीट्यूट से एक साल आईएएस की तैयारी की। आयुष ने कहा कि सिविल सर्विसेज में जाना उनका लक्ष्य था।
इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आयुष ने बताया कि कोलकाता में जॉब के दौरान उन्हें विदेश से दो ऑफर मिले थे। उनका मन फाइनेंस सेक्टर में जाने का है। एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह उसे ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।