{"_id":"6767286329bbbcc5c40de6d4","slug":"amit-kumar-won-the-gold-medal-by-completing-the-400-meter-race-in-5966-seconds-chandigarh-news-c-16-pkl1049-590367-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमित कुमार ने 400 मीटर दौड़ को 59.66 सेकंड में पूरा कर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमित कुमार ने 400 मीटर दौड़ को 59.66 सेकंड में पूरा कर जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। खेल परिसर सेक्टर-7 में चंडीगढ़ स्टेट जूनियर, सब-जूनियर एंड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के पहले दिन की शुरुआत शनिवार को हुई। इसमें हिस्सा लेते हुए लड़कों के अंडर-8 आयु वर्ग के 50 मीटर दौड़ मुकाबले में निक्षित ने 9.24 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। कार्तिकेय ने दूसरा और हरनूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में जयंत ने 13.10 मीटर थ्रो कर पहला स्थान व नमन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों के 35 से अधिक आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ मुकाबले में अमित कुमार ने 59.66 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, हर सिमरन ने दूसरा व राजीव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 75 से अधिक आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ मुकाबले में रामफल ने 1:41:82 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक तथा कर्नल सीपी विज ने दूसरा स्थान जीतने में सफल रहे।
पुरुषों के 55 से अधिक आयु वर्ग के पांच किलोमीटर वॉक में रविंद्र सिंह ने पहला व राजकुमार आनंद ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी इवेंट के 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रदीप कुमार ने पहला, रविंद्र ने दूसरा व पूरन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 35 से अधिक आयु वर्ग 1500 मीटर दौड़ मुकाबले में राजीव कुमार ने 5:15:24 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक,विपिन कुमार ने दूसरा व पवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के 3000 मीटर दौड़ मुकाबले में 35 से अधिक आयु वर्ग में नेहा रानी ने पहला स्थान, 40 से अधिक आयु वर्ग में मनप्रीत कौर ने पहला व वंदना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।