{"_id":"59cbc0374f1c1bc1538b4b87","slug":"amit-gupta-md-of-gold-souk-group-has-been-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: निवेशकों के 6 करोड़ हड़पे, रियल एस्टेट ग्रुप का एमडी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: निवेशकों के 6 करोड़ हड़पे, रियल एस्टेट ग्रुप का एमडी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गोल्ड सूक ग्रुप के एमडी अमित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर निवेशकों के छह करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। मामले में पुलिस ग्रुप से जुड़े अन्य कारोबारियों की तलाश में छापामारी कर रही है। इस बाबत पीड़ितों की शिकायत पर मंगलवार को ही लाढोवाल थाने में मामला दर्ज किया गया था।
मंगलवार को कई निवेशक पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मिले थे। ग्रुप के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। निवेशकों ने कमिश्नर को बताया कि उनकी शिकायत पिछले एक साल से अधिक वक्त से पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा में लंबित है और इस संबंध में जांच की आड़ में अभी तक मामला तक दर्ज नहीं हुआ है। निवेशकों ने जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और शीघ्र ही मामला दर्ज कर न्याय दिलाने की वकालत की।
सीपी का कहना है कि गोल्ड सूक ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता, वाइस चेयरमैन आशीष गुप्ता, एमडी अमित गुप्ता एवं ज्वाइंट एमडी गौरव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस टीम ने एमडी अमित गुप्ता को काबू कर लिया। कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। उनको भी शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि इस केस में कानूनन कार्रवाई की जा रही है।

demo pic
निवेशकों को दिलाया गया था लाढोवाल एरिया में शॉप कम फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा
सीपी ने कहा कि रियल एस्टेट ग्रुप ने निवेशकों को भरोसा दिलाया था कि उनको लाढोवाल एरिया में बनने वाली टाउनशिप में शॉप कम फ्लैट बनाकर दिए जाएंगे। इसी भरोसे पर लोगों ने लाखों रुपये का निवेश किया।
निवेशकों की शिकायत के अनुसार उनके साथ करीब छह करोड़ का फ्रॉड हुआ है। मॉडल टाउन निवासी शिकायतकर्ता हरपिंदर सिंह का कहना है कि उसने चालीस लाख का निवेश किया है। जबकि हर निवेशक ने कम से कम पांच लाख रुपये तो लगाए हैं।
कंपनी ने वर्ष 2011 में टाउनशिप स्कीम लांच की थी, लेकिन अब तक कंपनी इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में असफल हुई है। निवेशकों ने कई बार अपनी रकम कंपनी से वापस मांगी, लेकिन रकम देने की बजाए प्रबंधन ने उनको सूबे में अन्य जगहों पर प्लाट देने की ऑफर दी। लेकिन जो जगह ऑफर की जा रही थी, उसकी कीमत काफी कम थी। निवेशकों की शिकायत पिछले डेढ़ साल से पुलिस के पास लंबित थी।