{"_id":"67afe692b5170aadfbfab03f4cdeb424","slug":"amit-considered-to-assure-the-families-of-dsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी के आश्वासन पर माने अमित के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी के आश्वासन पर माने अमित के परिजन
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों को डीएसपी सतीश गौतम ने जूस पिलाकर अनशन खुलवाया। डीएसपी गौतम ने उच्चाधिकारियों से मिलवाकर उनकी समस्या हल कराने का आश्वासन देकर यह अनशन खुलवाया है। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि परिजनों को आश्वासन दिया है कि उन्हें उच्चाधिकारियों से मिलवाया जाएगा।
मुलाकात के दौरान अपनी समस्या और मांग अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले डीएसपी सतीश गौतम धरनास्थल पर पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर उन्होंने धरने पर बैठे अमित के पिता श्यामलाल को जूस पिलाकर अनशन खुलवाया।
उल्लेखनीय है कि श्यामलाल के अलावा बहन रसना और चचेरी बहन सहित उसकी मां भी अनशन पर थीं। बता दें कि अमित की हत्या करीब दस माह पहले हुई थी।
जिसका शव सरोवर मिला था। इसके बाद शिकायत में आरोपियों का नाम दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिसका विरोध करते हुए उन्होंने अनशन का रास्ता अपनाया था। मामले को लेकर कई छात्र एवं सामाजिक संगठन भी प्रदर्शन कर चुके हैं।