फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amidst the city's beauty, the poor condition of roads has become a matter of concern, threatening the safety of pedestrians.

Chandigarh News: शहर की सुंदरता के बीच सड़कों की बदहाली बनी चिंता का विषय, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Amidst the city's beauty, the poor condition of roads has become a matter of concern, threatening the safety of pedestrians.

विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। एक ओर न्यू चंडीगढ़ को आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की कई प्रमुख सड़कें और चौक अपनी जर्जर हालत के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में टूटी और उखड़ी हुई सड़कों ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्यू चंडीगढ़ हाईवे के कई हिस्सों में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सड़कें वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई हैं, और कुछ गड्ढे बाहर से आम दिखते हैं, लेकिन ये गड्ढे अंदर से गहरे और बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं, इसके कारण खतरा और भी बढ़ जाता है। विशेष रूप से रात के समय इन गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केवल हाईवे ही नहीं, बल्कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रों की कई सड़कें और प्रमुख चौक भी बदहाल स्थिति में हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़कों का बेहतर रखरखाव बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इन क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि न्यू चंडीगढ़ हाईवे सहित शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौकों का जल्द सर्वेक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। नागरिकों का कहना है कि एक आधुनिक शहर की पहचान केवल नई इमारतों से नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था से भी होती है। ऐसे में प्रशासन को इस गंभीर समस्या की ओर शीघ्र ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed