{"_id":"5d08e8d58ebc3e735d5ffec4","slug":"american-girl-come-to-india-and-married-with-indian-boy-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी लड़की को भाया हिंदुस्तानी छोरा, सात समंदर पर आकर ऐसे लिए सात फेरे, रीति-रिवाज भी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी लड़की को भाया हिंदुस्तानी छोरा, सात समंदर पर आकर ऐसे लिए सात फेरे, रीति-रिवाज भी खास
Tue, 18 Jun 2019 09:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
नव दंपती के साथ में जज जगदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक शादी इन दिनों चर्चा में है। यहां एक अमेरिकी युवती ने हरियाणवी लड़के से शादी रचाई। दरअसल, अमेरिकी लड़की जेसिका की नारनौंद के एक छोरे से दोस्ती हुई और कुछ समय के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों ने चंडीगढ़ के ताज होटल में शादी रचा ली।
विज्ञापन
शादी समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए जज जगदीप सिंह लोहान, एसपी अश्विन शैणवी व उनकी पत्नी डीसी शरणदीप कौर सहित अनेक बड़े अधिकारी पहुंचे। खास बात यह रही कि लड़की के माता-पिता भी शादी में शिरकत करने पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी करवाई।
विज्ञापन
डॉ. जसवीर लोहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा नारनौंद व जींद में प्राप्त की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए चंडीगढ़ चले गए थे। वहां से उन्होंने पीएचडी की और फिर अमेरिका चले गए। यहां पर उनकी दोस्ती जेसिका नाम की एक लड़की से हुई।
विज्ञापन
कुछ समय के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और अमेरिकी लड़की ने नारनौंद के लड़के से शादी करने का मन बना लिया। अब दोनों ने अमेरिका से आकर चंडीगढ़ के ताज होटल में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। इस दौरान गांव से भी अनेक लोग शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।