अकाली दल की रैली के जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में अकाली दल की रैली के जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिसमें ले जाए जा रहे मरीज की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सुखबीर बादल रोड शो करते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी से रैली स्थल न्यू पोलो ग्राउंड जा रहे थे। मृतक की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। वह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का रहने वाला था। उसके साथ एक महिला भी थी।
राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ आ रही थी एंबुलेंस
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को दिल का दौरा पड़ा था। वह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती था, जहां से उसकी हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
चंडीगढ़ लेकर आने के दौरान ही सुखबीर बादल के रोड शो के जाम में एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस करीब 20-25 मिनट फंसी रही, इस दौरान मरीज की मौत हो गई।