{"_id":"58e688854f1c1b1a205b4187","slug":"ambulance-police-and-fire-help-at-112-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर सरकार की नई सौगात, अब 112 पर मिलेगी एंबुलेंस, पुलिस और फायर की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर सरकार की नई सौगात, अब 112 पर मिलेगी एंबुलेंस, पुलिस और फायर की सहायता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक ही नंबर (112) पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए जल्द ही चंडीगढ़ में केंद्रीय पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस सेवा की शुरूआत दो अक्तूबर से होगी।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि राज्य के किसी भी कोने से इस कंट्रोल रूम पर कॉल कर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की मदद ली जा सकेगी। इस परियोजना के लिए केंद्र ने 9.20 करोड़ की राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम में 90 कर्मचारी तैनात होंगे। इस कंट्रोल रूम में आने वाली सभी कॉल्स की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल सिस्टम सॉफ्टवेयर से संचालित होगा और इसमें आदमी का हस्तक्षेप नहीं होगा। इस नंबर पर की जाने वाली कॉल्स पीसीआर पर खुद डायवर्ट हो जाएंगी और जीपीएस के जरिये पीसीआर की जानकारी आती रहेगी।
गुरुग्राम में खोले जा रहे हैं 10 नए थाने
रामनिवास ने बताया कि गुरुग्राम में अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात सुविधा को सुगम बनाने के लिए 10 नए पुलिस थाने खोले जा रहे हैं। यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 500 यातायात पुलिस कर्मियों को भर्ती करने की मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि हांसी को पुलिस जिला बनाने के लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।