फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambika Soni Poster Pasting Issue

अंबिका नहीं जानती, कौन लगा रहा उसके पोस्टर?

Fri, 18 Apr 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Fri, 18 Apr 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Ambika Soni Poster Pasting Issue

पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के नवांशहर क्षेत्र में सरकारी प्रॉपर्टी पर अंबिका सोनी के पोस्टर लगाए जाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


अकाली-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने इस बारे में सोनी के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन सोनी ने पोस्टर लगाए जाने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ डीफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकाली उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब चुनाव आयोग के पास आठ अप्रैल को शिकायत की थी कि अंबिका सोनी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन कर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में शिकायत सही पाई गई तो 9 अप्रैल को सोनी को नोटिस जारी किया गया। सोनी ने 11 अप्रैल को ई-मेल से नोटिस का जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पोस्टर कौन सार्वजनिक स्थलों पर लगा रहा है। जो ऐसा कर रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।


इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर डीफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह का एक मामला थाना काठगढ़ में भी दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई कि आखिर सोनी के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर कौन लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed