फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambala MLA Anil Vij said I am a six time MLA this time I want become Chief Minister of Haryana

Haryana Election: अनिल विज का दावा- मैं छह बार का विधायक, इस बार बनूंगा हरियाणा का मुख्यमंत्री

Sun, 15 Sep 2024 01:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Sep 2024 01:10 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद का दावा किया है।

विज्ञापन
Ambala MLA Anil Vij said I am a six time MLA this time I want become Chief Minister of Haryana
अनिल विज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद का दावा किया है। अनिल विज ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने खुद को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा पेश किया है। 
विज्ञापन


अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने रविवार को अपने चुनाव कार्यालय से संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान विज ने सीएम पद के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विज ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से किए गए विकास कार्य गिनाने के बाद अंत सीएम पद के लिए दावा किया। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैं छह बार चुनाव लड़ चुका हूं और जीत चुका हूं। अब सातवीं बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। मगर इस बार सारे हरियाणा प्रदेश की जनता के कहने पर, मुझे सारी हरियाणा की जनता आकर मिल रही है। मैं हरियाणा की सारी जनता के कहने पर मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करता हूं। सीएम बनाना या न बनाना हाईकमान का काम है, लेकिन अगर मुझे सीएम बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोषणा के बाद विज के चुनाव कार्यालय पर ढोल बजने लगे और कार्यकर्ता खुशी में जमकर झूमते नजर आए। गौरतलब है कि पूर्व में गृहमंत्री रहने के बाद दौरान कई बार विज को सीएम बनाने को लेकर अफवाहें चलीं थी मगर हर बार विज यही कहते रहे थे कि उन्होंने कभी नेतृत्व से सीएम पद नहीं मांगा। इस बार जब विज सातवीं बार चुनावी मैदान में जा रहे हैं तो यह कार्ड चलकर उन्होंने संगठन को भी साफ संदेश देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed