हरियाणा: अंबाला को जल्द मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात, इन गांवों में जमीन की तलाश शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अबांला के रहने वाले लोगों को जल्द ही एयरपोर्ट की सौगात मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने घरेलू हवाई अड्डे के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी है। मंगलवार को एक बार फिर डीसी दूसरे अधिकारियों के साथ जमीन तलाशने निकले। कई जगह का मुआयना किया। अभी जमीन का अंतिम प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ। डीसी अशोक शर्मा ने जल्द ही अंबाला के लोगों को ये सौगात देने की बात कही है। तब यहां से विमान दूसरे राज्यों के लिए सीधे उड़ान भर पाएंगे।
पहले अस्थायी टर्मिनल बनाने का था प्रस्ताव
अंबाला व आसपास के जिलों के लोगों की सुविधा के लिए यहां घरेलू हवाई अड्डा बनाने की योजना पर काम हो रहा है। केंद्र सरकार की 'उड़ान टू योजना' के तहत इस पर कार्रवाई हो रही है। पहले यहां जल्द फ्लाइट्स आरंभ करने की योजना थी। इसके लिए अस्थायी टर्मिनल बनाने का भी प्रस्ताव था। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अंदर बने रनवे का इस्तेमाल कर एक अलग से टर्मिनल बनाकर वहां से यात्रियों की सुरक्षा जांच कर उन्हें विमान तक ले जाने की योजना है।
जनसुविधाओं का ध्यान रखकर किया जाएगा चयन
पिछले दिनों भी इस टीम ने एयरफोर्स स्टेशन से जुड़े कुछ गांवों में जमीन का मुआयना किया था। डीसी अशोक कुमार ने बताया कि अभी घरेलू हवाई अड्डे की जमीन तलाशने का काम चल रहा है। जल्द ही जमीन फाइनल कर प्रस्ताव केंद्र व राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा।
इन गांव में जमीन का हो चुका है मुआयना
अभी तक प्रशासन ने एयरफोर्स स्टेशन से सटे गांव गरनाला, बरनाला, व धनकौर में जमीन का मुआयना किया है। इसके अलावा स्टेशन से सटे दूसरे गांव की जमीन को देखा जा रहा है। हालांकि अभी जमीन कहीं भी फाइनल नहीं है। जांच के बाद डीसी अशोक शर्मा ने सभी जगह जमीन का मुआयना किया। हर पहलू से आंकलन के बाद फाइनल प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
गृहमंत्री की कसरत से मिलेगी सुविधा
बेशक अभी घेरलू हवाई अड्डे की जमीन तलाशने का काम चल रहा है। मगर योजना की मंजूरी में सबसे अहम भूमिका गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की है। उनके गृह क्षेत्र में ही घरेलू हवाई अड्डा बनेगा। केंद्र सरकार योजना को मंजूरी दे चुकी है। जमीन के चयन के साथ ही यहां टर्मिनल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।