फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala cantt girl harassed by family, rescued by woman commission team

लड़की बोली- 'आज नहीं छुड़वाया तो सुबह मेरी लाश मिलेगी', कहानी कुछ और ही निकली

Fri, 05 Jan 2018 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Fri, 05 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
ambala cantt girl harassed by family, rescued by woman commission team
girl harassment
लड़की ने फोन करके बोला, आज नहीं छुड़वाया तो सुबह मेरी लाश मिलेगी। जांच की गई तो कहानी कुछ और ही निकली, जो चौंकाने वाली थी। हरियाणा के अंबाला कैंट में एफसीआई गोदाम के पास वीरवार देर शाम बाल संरक्षण आयोग व बाल कल्याण समिति ने एक 17 वर्षीय अनाथ किशोरी को रेसक्यू किया।
विज्ञापन


किशोरी का आरोप था कि उसके चाचा और उसका बेटा उसके साथ मारपीट करते हैं और उसकी शादी भी जबरदस्ती किसी अन्य जगह कराने के लिए उस पर दबाव डाल रहे हैं। किशोरी को रेसक्यू करने के बाद उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


मगर मेडिकल के बाद किशोरी अपने प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल टीम ने किशोरी को अपनी निगरानी में रखा है और उसकी काउंसलिंग के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को फोन करके सुनाई आपबीती
बाल कल्याण समीति के अधिकारी गुरदेव सिंह मंडेर ने बताया कि किशोरी ने फोन करके बताया था कि कई साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अनाथ है। चाचा और उसका परिवार उससे घर का पूरा काम भी करवाता है और जुल्म भी करता है। चाचा जबरदस्ती उसकी शादी किसी युवक से करवाना चाहता है जिसके लिए वह राजी नहीं है।

किशोरी ने फोन पर रोते हुए बताया था कि वह इन जुल्मों से इतनी तंग आ चुकी है कि यदि उसे आज ही छुड़ाया न गया तो सुबह तक उसकी लाश ही मिलेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित करके पड़ाव थाना पुलिस की मदद से किशोरी को चाचा के घर से रेसक्यू करवाया गया।

मेडिकल करवाने के बाद पलट गई कहानी

ambala cantt girl harassed by family, rescued by woman commission team
girl harassment
किशोरी को रेस्कयू करने के बाद जब जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला और बाल कल्याण समीति की टीम उसे मेडिकल करवाने के लिए कैंट सिविल अस्पताल लाई तो यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया। मेडिकल करवाने के से पहले किशोरी कह रही थी कि उसने एक पुलिस वाले की मदद से हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी थी, परंतु मेडिकल के बाद किशोरी अपने बयानों से फिर गई।

किशोरी ने शेल्टर होम या नारी निकतेन जाने से साफ मना कर दिया तो टीम के पैरों तले से जमीन खिसक गई। किशोरी ने टीम के सदस्यों को बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उसी के कहने पर उसने अपने ऊपर ढहाए जा रहे जुल्मों की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस से बाल अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर मिला तो उन्हें मदद के लिए कॉल किया।

काउंसलिंग होने पर सामने आएगी असलियत
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंघला ने बताया कि 17 साल की इस अनाथ किशोरी ने अपने चाचा और चाचा के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत मिलते ही बाल कल्याण समीति और जिला बाल संरक्षण की टीमों ने उसे रेसक्यू करवाया है।

किशोरी के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं और उसने चाचा व चाचा के बेटे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। किशोरी की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि उसके साथ मारपीट तो की गई है। फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जाएगी ताकि वह पूरी बात का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed