फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amazing feat of GMCH-32, the life of a 67-year-old man saved by the modern technique of angioplasty

जीएमसीएच-32 का कमाल, एंजियोप्लास्टी की आधुनिक तकनीक से बचाई 67 साल के बुजुर्ग की जान

Sun, 16 Jan 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Amazing feat of GMCH-32, the life of a 67-year-old man saved by the modern technique of angioplasty
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 ने ‘इंपैला असिस्टेंड कॉप्लेक्स व हाई रिस्क’ एंजियोप्लास्टी की आधुनिक तकनीक से दिल के मरीज की जान बचाने में सफलता हासिल की है। इस तकनीक से मरीज का इलाज करने वाला जीएमसीएच-32 दिल्ली के बाद उत्तर भारत का पहला संस्थान बन गया है। अस्पताल का हृदय रोग विभाग अपने प्रमुख प्रोफेसर श्रीनिवास रेड्डी के नेतृत्व में हृदय रोगियों के इलाज के लिए लगातार नए अविष्कार और शोध करता रहा है।
विज्ञापन

67 साल के वृद्ध को उच्च रक्तचाप और मधुमेह का मरीज था। उन्हें पूर्व में कई बार हृदय आघात भी आ चुके थे। एक महीने पहले जब वह जीएमसीएच-32 में इलाज कराने आए तो विभाग के प्रोफेसर जीतराम कश्यप ने जांच की तो पाया कि उसका हृदय 30 प्रतिशत ही काम कर रहा है। एंजियोग्राफी में पता चला कि उनके हृदय का बाया चेंबर ब्लॉक हो चुका है। विशेषज्ञों ने मरीज को बाईपास सर्जरी की सलाह दी, बुजुर्ग ने ओपन हार्ट सर्जरी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रोफेसर कश्यप ने अपनी टीम के साथ चर्चा कर इंपैला डिवाइस के जरिए इलाज करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी होने पर मरीज के कनाडा निवासी बेटे ने इस संबंध में वहां के विशेषज्ञों से भी राय ली। कनाडा के डॉक्टरों ने भी इस तकनीक के जरिए इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद जीएमसीएच-32 के विशेषज्ञ ने रोटेबलेशन यानी तार डालकर ब्लॉकेज को जलाने व इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी व इंपैला तकनीक के जरिए हृदय का ब्लॉकेज खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed