फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarujala organise mega blood donation camp at mohali

ब्लड डोनेशन कैंप, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने पहुंचें

Sat, 28 Nov 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 28 Nov 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
amarujala organise mega blood donation camp at mohali

आज एक यूनिट ब्लड देकर जरूरतमंद के चेहरे पर खुशी लाने का मौका है। श्री शिव साईं राम सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन शनिवार को मोहाली के दशहरा ग्राउंड फेज आठ में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक रहेगा। कैंप में रक्तदान करने के लिए खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पीजीआई की टीम रक्त एकत्रित करने की जिम्मेदारी संभालेगी। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्री सेवा साईं राम सेवा समिति के महासचिव कस्तूरी लाल बंसल ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। वह 15 साल से ब्लड डोनेशन कैंप लगा रहे हैं। हर कैंप में 150-250 यूनिट ब्लड इकट्टा किया जाता है। यह सारा ब्लड पीजीआई के उन मरीजों को दिया जाता है, जिन्हें जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन भी लगातार शहर में ब्लड डोनेशन के प्रति जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसका नतीजा यह रहा है कि युवाओं में ब्लड देने में उत्साह बढ़ा है।

रक्तदान के बाद भजन संध्या
रक्तदान के अलावा संस्था कई समाजसेवी कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। बंसल के मुताबिक रक्तदान के बाद भजन कार्यक्रम ‘एक शाम भोले बाबा के चरणों में’ आयोजित होगी। तीन बजे से शुरू होने वाला कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक चलेगा।

इसमें रामकुमार लक्खा, विक्की बादशाह, सुशील ठाकुर और बाला प्रचार मंडल के सदस्य बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी में पहली बार 150 फुट चौड़ा और 51 फुट ऊंचा पंडाल लगाया जा रहा है।


इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश गर्ग, वाइस चेयरमैन विनय अबरोल, प्रधान अश्विनी गुप्ता, वाइस प्रधान अमन सिंगला, संयोजक गोपाल, सुधीर, किशन, ललित और अनिल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रक्तदान कैंप में जरूर आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed