फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarpuri naga baba arrested in rape case

100 से ज्यादा महिला का रेप करने वाला बिल्लू बाबा गिरफ्तार, पीड़िता ने की कड़ी सजा की मांग

Sun, 22 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना Updated Sun, 22 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
amarpuri naga baba arrested in rape case
अमरपुरी नागा बाबा

बाबा बालकनाथ मंदिर के महंत बाबा अमरपुरी नागा उर्फ बिल्लू की 100 से अधिक महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो सामने आने के बाद अब बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी खुलकर सामने आई है। उसने मीडिया से मुखातिब होकर सरकार से मांग की है कि उसे न्याय दिलवाया जाए तथा बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने 13 अक्तूबर 2017 को बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाबा पर केस भी दर्ज हो गया, लेकिन बाद में उसे धमकियां दी जाने लगी। उसने बताया कि बाबा ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और धोखे से उसे रुपये देकर ब्लैकमेलिंग के केस में फंसा दिया। इसके बाद बाबा की दबंगई से डरकर वह सामने नहीं आई, लेकिन अब बाबा की पोल सबके सामने खुल गई है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस महिला के बयान दर्ज किए हैं। गौरतलब कि अक्तूबर 2017 को उक्त महिला ने बाबा अमरपुरी पर ढोंग के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बाबा ने साजिश के तहत महिला व उसके पति को रुपये देकर पुलिस के हाथों काबू करवाया था तथा बाबा जमानत पर बाहर आ गया था। अब महिला को उम्मीद है कि उसे पूरा न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed