{"_id":"5b73e7ab42c7921e2e504241","slug":"amarinder-singh-said-navjot-singh-sidhu-going-to-pakistan-as-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर बोले सीएम अमरिंदर सिंह, दोस्ती के नाते जा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर बोले सीएम अमरिंदर सिंह, दोस्ती के नाते जा रहे हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ समारोह में जाने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने वीजा के लिए आवेदन किया है। उनके वीजा आवेदन करने के साथ ही उनके विरोधियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। मामले में सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इमरान खान, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू किसी समय इकट्ठे क्रिकेट खेले है, जिस कारण उनकी आपस में दोस्ती है।
विज्ञापन
दोस्ती के नाते इमरान ने उन्हें शपथ समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा है। इसके चलते ही सिद्धू वहां जा रहे है। इस पर न तो उन्हें कोई आपत्ति है और न ही किसी को होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर पीएयू में पंजाब के पहले स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर दो साल बाद कैदियों को छोड़ा जाता है। इस बार भी सरकार गुरुपूर्व पर कैदियों को रिहा करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा के रिहाई मामले में उन्होंने कहा कि राजोआणा को किसी तरह की कोई राहत नहीं देनी चाहिए। बहिबल कलां कांड पर सियासत के बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसके बारे में सुखपाल खैरा ही बता सकते हैं। छत्तीसगढ़ के गवर्नर बलरामजी दास टंडन की मौत पर कैप्टन ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि बलरामजी दास टंडन अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनका काफी अहम हिस्सा रहा है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन