फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh said If covid cases not decline in a week then i will impose more Restrictions

पंजाब में कोरोना बेकाबू : चिंतित अमरिंदर सिंह बोले- अगर एक हफ्ते में मामले न थमे तो और पाबंदी लगाएंगे

Thu, 01 Apr 2021 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Amarinder Singh said If covid cases not decline in a week then i will impose more Restrictions
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर पंजाब में कोरोना की स्थिति में अगले हफ्ते तक सुधार न हुआ तो और पाबंदी लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति की समीक्षा आठ अप्रैल को की जाएगी। 

विज्ञापन


अगर कोई सुधार न हुआ तो और बंदिशें लगानी पड़ेंगी। तेजी से टीकाकरण पर जोर देते हुए कैप्टन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड से बुरी तरह प्रभावित जिलों में मोहल्ला स्तर पर लोगों तक पहुंच बनाई जाए। बुरी तरह से प्रभावित मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन करवाया जाए। लोगों की परेशानी पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोविड योद्धाओं के लिए एक घंटे के रखे जाने वाले मौन को खत्म करने का आदेश दिया।  
विज्ञापन


उच्च मृत्यु दर पर कैप्टन ने जताई चिंता
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को पंजाब में कोविड के कारण उच्च मृत्यु दर पर चिंता प्रकट की। इस पर राज्य की कोविड विशेषज्ञों की कमेटी के चेयरमैन डॉ. तलवार ने कहा कि राज्य में मरीज समय पर अस्पताल नहीं जाते और सह-रोगों की भी उच्च दर है। मरने वालों में से 80-85 प्रतिशत मरीज गंभीर बीमारी वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अन्य रोगों वालों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने और घरों में एकांतवास लोगों की सख्त निगरानी के लिए मजबूत प्रणाली विकसित करे। उन्होंने एक बार फिर सभी धार्मिक और राजनीतिक नेताओं से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।


डॉ. केके तलवार ने बताया कि ऐसे शहरी क्षेत्रों में और बंदिशें लगाने की जरूरत है, जहां अधिक केस सामने आ रहे हैं। वहीं, डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 19 मार्च से बिना मास्क पहनने वाले 1.30 लाख लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए, जिनमें से 391 पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली, कपूरथला, पटियाला, नवांशहर,जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना में बहुत ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed