फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarinder singh raja vading did a surprise raid at barnala bus stand furious after seeing garbage

पंजाब: बस स्टैंड पर गंदगी देख भड़के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग, चेयरमैन साहब आप घर बैठे हैं, यहां गंदगी का ढेर लगा है

Sun, 24 Oct 2021 09:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बरनाला बस स्टैंड पर औचक छापामारी की। बस स्टैंड पर गंदगी के ढेर देखे तो वह भड़क गए और और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन को फोन करके क्लास लगाई।

विज्ञापन
amarinder singh raja vading did a surprise raid at barnala bus stand furious after seeing garbage
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

चेयरमैन साहब आप घर बैठे हैं और यहां बस स्टैंड पर गंदगी के ढेर लगे हैं। बरनाला बस स्टैंड पर औचक छापामारी करने पहुंचे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जैसे ही बस स्टैंड की गंदगी के ढेर देखे तो वह भड़क गए और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन को फोन करके कहा कि ऐसे हालात क्यों बना रहे हैं, कौन पार्टी को वोट देगा।  

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे बरनाला के बस स्टैंड औचक छापामारी के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रबंधों का जायजा लिया। मंत्री के बस स्टैंड पहुंचने का पता चलते ही पीआरटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। इसकी सूचना मिलते ही पीआरटीसी के जीएम, आरटीए, डीसी कुमार सौरभ राज एवं एसएसपी अलका मीना भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। राजा वड़िंग ने लंबे समय तक बस स्टैंड में बैठे मुसाफिरों से बातचीत की और उनकी मुश्किलें सुनीं। मौके पर ही उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करके उनको सवारियों की समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। जो सुविधाएं सरकार ने लोगों के लिए बनाई हैं, वह लोगों तक सही ढंग से पहुंचनी चाहिए। राजा वड़िंग ने बस स्टैंड के पीछे जाकर देखा तो वहां पसरी गंदगी देखकर उन्होंने मौके पर पीआरटीसी के जीएम की क्लास लगा डाली। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में साफ सफाई की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें अपने तौर पर सफाई का प्रबंध करवाना चाहिए। इसके बाद पीआरटीसी के जीएम ने कहा कि यह बस स्टैंड नगर सुधार ट्रस्ट की जगह में बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री वड़िंग ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन और कांग्रेसी नेता मक्खन शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने चेयरमैन शर्मा से कहा कि चेयरमैन साहब आम तो घर घर बैठे हो, यहां बस स्टैंड में गंदगी के ढेर लगे हैं। हजारों की संख्या में रोजाना लोग बसों पर सफर करते हैं ऐसे में कांग्रेस को वोट कौन देगा। जिसके तुरंत बाद चेयरमैन शर्मा भी तुरंत ही बस स्टैंड पहुंच गए।


राजा वड़िंग ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन से कहा कि अगर आप से बस स्टैंड की हालत नही सुधरती तो बस स्टैंड को हमारे हवाले कर दो। हम अपने आप इसकी हालत सुधार लेंगे। चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड की हालत सुधारने के लिए एक करोड रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। जल्द काम शुरू हो जाएगा। राजा वडिंग ने भी डेढ करोड़ रुपये और देने का एलान किया और कहा कि ढाई करोड़ से बस स्टैंड का कायाकल्प होना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज, एसडीएम वरजीत वालिया, एसएसपी अलका मीणा मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed