फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh applied for name and symbol of new party in Election Commission

कैप्टन ने बताई नई पार्टी की रणनीति: चुनाव आयोग में किया नाम व चिह्न का आवेदन, मिलने के बाद करेंगे बड़ा खुलासा

Wed, 27 Oct 2021 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 08:37 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनकी सक्रियता से घबरा गए हैं। इसलिए वह लगातार पंजाब के विधायकों और नेताओं को दिल्ली बुला रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि राहुल का सिद्धू पर विश्वास पंजाब में कांग्रेस को गर्त में ले जाएगा।

विज्ञापन
Amarinder Singh applied for name and symbol of new party in Election Commission
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से नाम और चुनाव चिह्न की मंजूरी मिलते ही वह अपनी नई पार्टी शुरू कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कई लोग उनके संपर्क में हैं और कुछ से वह कर भी रहे हैं। इसके खुलासे के लिए वह सही समय का इंतजार कर रहे हैं। नाम अभी इसलिए नहीं लूंगा कि क्योंकि पहले से ही मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ने की घोषणा के बाद कैप्टन ने नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए चंडीगढ़ में बुधवार को पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान कहा कि यह उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि वह भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। हां यह जरूर कहा कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीटों की शेयरिंग जरूर करेंगे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि हालांकि, उन्होंने अभी तक इस विषय को लेकर भाजपा से कोई बात नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका शिरोमणि अकाली दल (बादल) के साथ गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है, उनसे टूटे हुए अकाली दलों के साथ वह जरूर गठबंधन करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए दूसरे दलों के साथ गठबंधन करेंगे या खुद ही अपनी पार्टी की बदौलत चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू कुछ नहीं जानता, उसके पास नहीं है दिमाग

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह कुछ नहीं जानते, बहुत बोलते हैं, उनके पास दिमाग ही नहीं है। नवजोत सिद्धू जहां से चुनाव लड़ेगा हम उसे हराएंगे। कैप्टन ने सिद्धू को लेकर कराए सर्वे का खुलासा करते हुए कहा कि जब से सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की बागडोर संभाली है, तब से पार्टी की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अरूसा पर क्या बोले कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उनके द्वारा पैसे भेजे जाने के आरोपों को निराधार बताया। पंजाब में अरूसा ही एकमात्र मुद्दा बचा है तो उन्होंने रंधावा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल से वह सुख्खी मेरे साथ था। इतने सालों तक इसे कभी नहीं अरूसा को लेकर दिक्कत हुई, अब चुनाव के कारण यह मुद्दा बनाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि अरूसा 16 साल से उनसे मिलने आ रहीं हैं, वह निश्चित रूप से उन्हें फिर भारत आने के लिए आमंत्रित करेंगे।

4.5 साल के कार्यकाल का पूरा हिसाब दूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 4.5 वर्षों तक वह मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने जो भी काम कराए हैं, उसका पूरा हिसाब उनके पास है और आने वाले चुनाव में वह हिसाब भी देंगे। उन्होंने घोषणा पत्र दिखाते हुए कहा कि जब मैंने पदभार संभाला था, उस समय क्या स्थिति और अब क्या स्थिति है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 92 फीसदी तक काम पूरे किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब तक किए गए सभी कार्यों का एक घोषणा पत्र भी बनाएंगे।

मेरे फैसले लागू कर रहे चन्नी
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने 4.5 साल के शासन के दौरान घोषणा पत्र के कार्यों को पूरा न किए जाने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी की सरकार वह फैसला कर रही है जो पास करके आया हूं। लाल डोरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी अध्यक्षता में फरवरी में हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था। उन्होंने कहा कि लाल डोरा और मलिन बस्तियों की जमीन का मालिकाना हक मेरे द्वारा शुरू किया गया था, यह मेरे मंत्रिमंडल का निर्णय था।

19 अधिकारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरगाड़ी और बेअदबी मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मामलों में जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में उनके कार्यकाल के दौरान 19 पुलिस अधिकारियों और 21 नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब ये सभी मामले कानूनी दायरे में है, इन सभी प्रक्रियाओं में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed