{"_id":"5ce873acbdec2207315b6b4e","slug":"amarinder-singh-and-navjot-singh-sidhu-controversy-on-the-turning-point","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर और सिद्धू के बीच विवाद निर्णायक मोड़ पर, अगले हफ्ते पार्टी हाईकमान से कैप्टन करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर और सिद्धू के बीच विवाद निर्णायक मोड़ पर, अगले हफ्ते पार्टी हाईकमान से कैप्टन करेंगे चर्चा
Sat, 25 May 2019 04:13 AM IST
देव कश्यप
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 May 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu
- फोटो : Scroll.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ने लगा है। कैप्टन ने चुनाव नतीजों पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में जहां सिद्धू का विभाग बदलने के संकेत दिए वहीं सिद्धू पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ने की बात भी कही।
विज्ञापन
कैप्टन अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव नतीजों पर हाईकमान की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे हाईकमान के समक्ष सिद्धू के विवादित बयानों का मामला भी रखेंगे। वैसे कैप्टन के तेवरों से यह संकेत मिल रहे हैं कि वे इस बार सिद्धू को बख्शने के मूड में नहीं है। उन्होंने बठिंडा में कांग्रेस की हार का एक कारण सिद्धू की बयानबाजी को भी ठहराया है।
विज्ञापन
सिद्धू की विवादित बयानबाजी पर अब तक कैप्टन के बजाए उनके कैबिनेट सहयोगी ही मुखर थे। राज्य के छह मंत्रियों ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर सिद्धू कैप्टन के नेतृत्व में काम नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दें। इन मंत्रियों ने दिल्ली जाकर हाईकमान से सिद्धू की शिकायत करने की योजना भी बना ली थी। उसी समय यह कयास लगाए जाने लगे थे कि अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए पाजिटिव न रहा तो हार का सारा ठीकरा सिद्धू पर ही फोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल बठिंडा में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे सिद्धू ने बेअदबी के मामलों पर बादल परिवार के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने के लिए सीएम पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि बादल और कैप्टन फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। अब जब बठिंडा संसदीय सीट का नतीजा आया तो इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। कैप्टन और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस हार के लिए सिद्धू के बयानों को जिम्मेदार ठहरा दिया है।
सोशल मीडिया पर भी सिद्धू से इस्तीफे की मांग
लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे देश में घूमे और पार्टी का प्रचार किया। इसी दौरान उन्होंने एलान किया था कि अगर अमेठी से राहुल गांधी हार गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वीरवार को चुनाव नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिद्धू आम लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं। लोग ट्वीट करके सिद्धू को उनकी घोषणा याद दिला रहे हैं और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने को कह रहे हैं। फिलहाल सिद्धू ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सोशल मीडिया पर भी सिद्धू से इस्तीफे की मांग
लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पूरे देश में घूमे और पार्टी का प्रचार किया। इसी दौरान उन्होंने एलान किया था कि अगर अमेठी से राहुल गांधी हार गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वीरवार को चुनाव नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिद्धू आम लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं। लोग ट्वीट करके सिद्धू को उनकी घोषणा याद दिला रहे हैं और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने को कह रहे हैं। फिलहाल सिद्धू ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।