{"_id":"5dc6fa158ebc3e5b232d98b0","slug":"amarinder-singh-and-manmohan-singh-distance-from-the-stage-of-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अमरिंदर सिंह ने इमरान खान के मंच से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अमरिंदर सिंह ने इमरान खान के मंच से बनाई दूरी
Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री करतारपुर कॉरिडोर के खुलने पर पाकिस्तान के पीएम प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से गुरुद्वारा परिसर के भीतर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आई सिख संगत के अलावा शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते आई संगत शरीक हुई।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी परनीत कौर के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने इमरान के कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। हालांकि जिस स्थान पर दोनों ने माथा टेका, वहां से 20 कदम दूरी पर ही इमरान की स्टेज लगी थी, लेकिन दोनों शीर्ष नेता उस तरफ नहीं गए।
विज्ञापन
इमरान के कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू ने खुलकर भाषणबाजी की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल इमरान खान के साथ पहली पंक्ति में बैठे। पंजाब के मंत्री सुक्खी रंधावा, गुरदासपुर से विधायक वरिंदरमीत सिंह पाहड़ा समेत कई विधायक कार्यक्रम में शरीक हुए।
विज्ञापन
इस दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हमें फीस की कोई चिंता नहीं है। जितनी मर्जी फीस लगा लो, हमारी संगत पाक स्थित गुरु धामों में आने के लिए तैयार है। तमाम सिख तीर्थ स्थल पाक को खोल देने चाहिए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिद्धू के अलावा इमरान खान का भी धन्यवाद किया।