फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder's nine-point program is like Indira's remove poverty

'अमरिंदर का नौ सूत्रीय कार्यक्रम इंदिरा के गरीबी हटाओ जैसा'

Mon, 26 Dec 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
Amarinder's nine-point program is like Indira's remove poverty
कैप्टन

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस के नौ सूत्रीय कार्यक्रम को शिगूफा करार दिया है। शिअद ने कहा है कि कांग्रेस का यह नाटक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओ नारे की तरह का है। मगर ऐसे नारों को हमेशा भुनाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


पंजाब के शिक्षा मंत्री और शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा राज्यों में सरकारें बनाईं। मगर किसी भी सरकार ने अमरेंदर की तरह की सुविधाएं देने के हवाई वादे नहीं किए। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि अमरिंदर ने अपने 2002-07 के कार्यकाल में इन्हीं नौ सूत्री कार्यक्त्रस्मों के विपरीत काम किए। प्रदेश के 40 लाख परिवारों में से हर एक परिवार के सदस्य को नौकरी देने का वादा करने वाले अमरिंदर ने अपने कार्यकाल में नौकरियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उन्होंने बीस लाख नौकरियां दीं होती तो 2007 में पंजाब में बेरोजगारी का संकट न होता। कृषि ऋणों को माफ करने के वादे पर चीमा ने कहा कि अमरेंदर पहले यह बताएं कि उन्होंने कर्ज में डूबे किसानों के लिए क्या किया? 

'चुनाव से पहले कर चुके पीएम मोदी की वंदना'

Amarinder's nine-point program is like Indira's remove poverty
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

अगर उन्होंने किसानों के कर्जे माफ किए होते तो उनकी सरकार के दौरान कर्ज में डूबे किसानों की तादाद इतनी ज्यादा न होती।  नौ सूत्रीय कार्यक्त्रस्म के तहत कर्ज माफी का वादा करने वाले अमरिंदर चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चरण वंदना कर चुके हैं। भविष्य में भी वह ऐसा नहीं करेंगे, कौन नहीं जानता?

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरी और शिक्षण संस्थानों के अलावा आवासीय और व्यवसायिक प्लाटों के आवंटन में 33 फीसदी आरक्षण का वादा करने वाले अमरिंदर  को सबसे पहले चुनावों में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। 

आज तक किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं को यह अधिकार नहीं दिए गए हैं। अमरिंदर बताएं कि अपने कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या किया? 

उन्होंने कहा कि यही हालत अमरेंदर के अनुसूचित जाति और बेघरों को घर या पांच मरला प्लाट और एक लाख रुपये देने का वादा कर वोट बटोरने के लक्ष्य की है। अमरिंदर ने अकाली-भाजपा गठबंधन की दलित कल्याणकारी शगुन और आटा दाल स्कीम के अलावा मुफ्त बिजली पर ही तालाबंदी कर डाली थी। गठबंधन ने सत्ता में आते ही इन योजनाओं को दोबारा चालू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed