फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder gives go ahead to bike taxis

बाइक टैक्सी को हरी झंडी, ओला और उबर ने दिखाई दिलचस्पी

Sat, 27 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 Amarinder gives go ahead to bike taxis
बाइक टैक्सी - फोटो : file photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौजवानों को रोजगार देने का वादा पूरा करने के मकसद से बाइक टैक्सी शुरू करने का एलान किया है। इसे आपणी गड्डी, आपणा रोजगार स्कीम के तहत शुरू किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह स्कीम न सिर्फ रोजगार पैदा करेगी बल्कि नौजवानों को स्व-रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करेगी। लोग वहां तक पहुंच सकेंगे, जहां चार पहिया टैक्सी नहीं पहुंच सकतीं। 
विज्ञापन


उबर और ओला ने इस स्कीम में दिलचस्पी दिखाई है, जल्द ही सरकार इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगी। ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। मोटरसाइकिल मालिक बाइक टैक्सी के लिए परमिट व लाइसेंस हासिल कर सकेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल व हरियाणा में यह सफलतापूर्वक चल रही हैं।
विज्ञापन


 इनसे सड़कों से भीड़ कम होगी और प्रदूषण स्तर भी घटेगा। आपणी गड्डी, आपणा रोजगार स्कीम के तहत एक लाख कॉमर्शियल एलसीवी व अन्य वाहन हर साल नौजवानों को सब्सिडी पर दिए जाएंगे। जिनके लिए कोई जमानत या सरकारी गारंटी नहीं देनी होगी। नौजवान पांच साल में कर्ज का भुगतान कर सकेंगे। सरकार का ओला व उबर के साथ समझौता करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed