{"_id":"5dc274bf8ebc3e5b1206d222","slug":"amar-ujala-samwad-on-550th-prakash-parv-celebration-of-guru-nanak-dev-ji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: गुरु नानक का 550वां प्रकाश पर्व मनाने को चंडीगढ़ तैयार, कुछ ऐसे हैं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: गुरु नानक का 550वां प्रकाश पर्व मनाने को चंडीगढ़ तैयार, कुछ ऐसे हैं इंतजाम
Wed, 06 Nov 2019 01:02 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में आए गुरुद्वारा प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। शहर के हर गुरुद्वारे ने इस बार खास तैयार की है। कहीं धार्मिक समागम होंगे तो कहीं गरीब मरीजों की मदद के लिए महंगे टेस्ट सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बार कुछ खास और अलग भी है।
यह शहर में पहली बार होगा जब चंडीगढ़ के सभी गुरुद्वारे नौ और दस नवंबर को सामूहिक पर्व मनाएंगे। नगर निगम के सहयोग से सेक्टर 34 गुरुद्वारा साहिब के सामने बने मैदान में दो दिवसीय कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। दोनों दिन हजारों लोगों का लंगर चलेगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर चंडीगढ़ की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी मंगलवार को अमर उजाला के दफ्तर पहुंचे और उत्सव की तैयारियों से रूबरू कराया।
सेक्टर 38 गुरुद्वारे में एक महीने से कार्यक्रम
सेक्टर 38 बी गुरुद्वारा शाहपुर के मैनेजर सुरजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि यहां पर एक महीने से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 26 अक्तूबर को अमृतसर के रागी जत्थे ने संगत को कीर्तन कर निहाल किया। 12 नवंबर को महान गुरमत समागत का आयोजन होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरुनानक देव जी के पावन सिद्धांत किरत करो, नाम जपो और बंड छको के सिद्धांत पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग, वरदी, और बूट बांटे जाते हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद 1200 बच्चों के लिए कोटियां उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाती है। 550 प्रकाश पर्व पर रागी जत्थे संगत को कीर्तन कर निहाल करेंगे वहीं आठ हजार संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारा साहिब को जगमग रोशनी से सजाया गया है।

गुरु जी ने साधुओं को भोजन कराकर शुरू की थी लंगर की प्रथा
सुरजीत सिंह कोहली ने एक रोचक प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन में गुरु नानक देव जी को उनके पिता ने 20 रुपये देकर व्यापार करने के लिए भेजा। शाम को जब वह वापस लौटे तो पिता ने व्यापार के बारे में पूछा। गुरु जी ने बताया कि मैंने 20 रुपये साधु संतों की सेवा में खर्च कर दिए। उन्हें खाना भी खिलाया। तभी से इस अटूट लंगर की शुरुआत हुई। जिसे सिख धर्म आज तक निभा रहा है।
सेक्टर आठ के गुरुद्वारे में तीन दिन विशेष आयोजन
सेटक्टर आठ स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं के प्रधान सुरजीत सिंह कोहली ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का 550वां पर्व पिछले तीन महीने से मनाया जा रहा है। हर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार लगाया जा रहा है। सात से नौ नवंबर तक धार्मिक मुकाबले होंगे। इस दौरान पाठ का व्याख्यान, कीर्तन गायन और गुरु साहिब पर संक्षिप्त लेख व लेक्चर आयोजित होंगे। समागम में चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। विजयी बच्चों को गुरुपर्व के दिन नगद इनाम और पुरस्कार दिए जाएंगे।
चंडीगढ़ में पहली बार सामूहिक पर्व
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर ने बताया कि पहली बार सभी गुरुद्वारा कमेटी मिलकर नौ व दस नवंबर को सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के सामने सामूहिक पर्व मनाया जाएगा। शाम छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक कीर्तन और लंगर चलेगा। 15 हजार संगत के लिए व्यवस्था की गई है। अमृतसर दरबार साहिब व फतेहगढ़ से हजूरी रागी और कथा वाचक बुलाए गए हैं। इसमें नगर निगम की ओर से भी सहयोग किया गया है। लंगर के अलावा संगत की ओर से चाय, पकौड़े और जलेबियों के स्टाल लगाएंगे।

15 नवंबर तक चलेंगे मुफ्त टेस्ट
सेक्टर 22 डी स्थित गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के प्रवक्ता परमजीत सिंह भबात ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब स्थित श्री गुरु हर राय साहिब डायग्नोस्टिक सेंटर में 15 नवंबर तक जरूरतमंद मरीजों का सीटी स्कैन व एमआरआई मुफ्त में किया जा रहा है। सेक्टर 22 के गुरुद्वारा साहिब से सुलतानपुर लोधी में गुरुधाम के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिल्ली से पाकिस्तान गए नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए फार्म भरे और वीजा लगवाकर दिया। 2 नवंबर को सुबह चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक लगातार कीर्तन समागम होगा। दस्तारबंदी शुरू किए गए हैं। इसके मुकाबले भी करवाए जाएंगे।
सेक्टर 19 से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा सेक्टर 19 के महासचिव मंजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर पहली बार नगर कीर्तन में सामाजिक सौहार्द की झलक दिखेगी। आठ नवंबर को शहर में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में पुजारी, इमाम, पादरी और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी शामिल होंगे। स्कूल के बच्चों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। करीब 2000 स्कूली बच्चे अपने अपने बैंड के साथ नगर कीर्तन में शामिल होंगे। इस दौरान एक वैन चलेगी, जिसमें श्री गुरुनानक देव जी की जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। गुरुद्वारा साहिब में 11 नवंबर की शाम को कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। 12 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह से देर रात तक कीर्तन चलता रहेगा।
दस हजार संगत के लिए विशेष व्यवस्था
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा सेक्टर 19 के सचिव नारायण सिंह ने बताया कि 10 नवंबर से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 12 नवंबर को प्रकाशोत्सव पर भव्य आयोजन होगा। रागी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। 10 हजार संगत के लिए लंगर की व्यवस्था होगी। संगत के लिए शाही पनीर का लजीज व्यंजन परोसा जाएगा। भाई प्रभलीन सिंह लुधियाना वाले, भाई जसप्रीत सिंह मोहाली वाले, भाई गगनदीश सिंह हजूरी रागी, भाई रजिंदर सिंह बनारस वाले, भाई बलवंत सिंह हेड ग्रंथी, भाई सिमरजीत सिंह अंकित खन्ना वाले, भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी, भाई सुलखन सिंह हजूरी रागी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। नौ नवंबर को महिलाओं के कैंसर की जांच और इलाज के लिए शिविर लगाया जाएगा।

गुरुद्वारे को सजाया गया है
गुरुद्वारा पातशाही दसवीं सेक्टर 8 के उपप्रधान रविंदर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। धार्मिक प्रतियोगिता के दौरान आनेवाले सभी बच्चों को लंगर की व्यवस्था की गई है। प्रकाशोत्सव पर देश के जाने माने रागी जत्थे और कथा वाचक संगत को निहाल करेंगे। भव्य आयोजन होगा। 12 नवंबर के लिए गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने सभी की ड्यूटियां बांट दी गई हैं। संगत को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
आनंदपुर साहिब व विरासते खालसा के विशेष दर्शन
गुरुद्वारा पातशाही दसवीं सेक्टर 8 के फाइनेंस सेक्रेटरी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर सेक्टर 8 के गुरुद्वारा साहिब से संगत को आनंदपुर साहिब और विरासते खालसा के दर्शन करवाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस सिलसिले में पहली बस सेवा 2 नवंबर को चलाई गई थी। अगली बस सेवा 16 नवंबर को है। 16 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब तलबंडी साबो के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी बुकिंग फुल हो चुकी है। यह बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हुई है। इसके लिए मात्र 100 रुपए लिए जाते हैं।
नगर निगम की ओर से भी विशेष सहयोग
नगर निगम ने पिछले वर्ष ही गुरुनानक देव की 550वें प्रकाशोत्सव वर्ष पर दो करोड़ रुपये का बजट खर्च करने का विचार कर लिया था। इसकेतहत जगह-जगह नगर कीर्तन, सेक्टर 34 में भव्य आयोजन, सुल्तानपुर लोधी की भ्रमण, स्कूल व कॉलेजों में बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम, गुरुनानक देव के कैलेंडर और जगह जगह भंडारा करने की योजना बनाई थी। मेयर और पार्षदों का एक टृूर इस क्रम में लेह स्थित पत्थर वाले गुरुद्वारे भी गया था, जो इस योजना में पहले से तय नहीं था। उसके बाद टूर काफी विवादों में रहा। बजट की कमी से जूझ रहे नगर निगम को इस टूर पर आठ लाख रुपये खर्च करने पड़े थे।