{"_id":"22ddec146b948fab43f0bac6dfe742a5","slug":"amar-ujala-rupatantaran-club-christmas-kitchen-queen-contest-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस डिश ने दिलाया किचन क्वीन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस डिश ने दिलाया किचन क्वीन का खिताब
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 26 Dec 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट केक, नारंगी की रबड़ी, खीर फूलगोभी और स्टफ्ट दहीबड़ा, हनी चिली कॉलिफ्लावर के साथ कई और लजीज व्यंजन...।
विज्ञापन
महिलाओं ने कुकिंग में अपनी प्रतिभा दिखाकर निर्णायकों का दिल जीत लिया। वहीं, बच्चे भी पेंट-ब्रश से रंग बिरंगे चित्र बनाकर निर्णायकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई।
मौका था अमर उजाला रूपांतरण क्लब और रेक्स मल्टीपर्पज द्वारा पंचकूला हाइट्स में आयोजित क्रिसमस किचन क्वीन कांटेस्ट एंड ड्राइंग कांपीटिशन का।
इसमें जीरकपुर की प्रेम कुमारी ने क्रिसमस किचन क्वीन का खिताब जीता। उन्होंने इस इवेंट में चॉकलेट केक और बेसन की बिस्किट बनाई।
कांटेस्ट के दौरान दो प्रतिभागियों के बीच टाई हो गया तो जजों ने व्यंजनों से जुड़े सवाल के जवाब के आधार पर किचन क्वीन विजेता की घोषणा की।
किचन क्वीन प्रेम कुमारी ने कहा कि हर दिन कुछ नया करने की ख्वाहिश रखनी चाहिए।
मुख्य अतिथि जीएम, एपीएस ग्रुप बिल्डर्स एंड कालोनाइजर्स संजीव शर्मा ने कहा कि पंचकूला हाइट्स में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ।
ऐसे आयोजनों से महिलाओं और बच्चों को त्योहारों के दौरान भी अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलता है।
वहीं, अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य रीनू ने कहा कि महिलाएं केवल किचन तक ही नहीं, बल्कि इससे बाहर भी निकलकर अपनी प्रतिभाएं सिद्ध करने में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
वह पिछले दो वर्षों से अमर उजाला के साथ जुड़ी हैं और उन्हें इस तरह के कई इवेंट्स से जुड़ने का मौका मिला।
इसी से प्रेरित होकर उन्होंने आयोजन की पहल की। इस कार्यक्रम में रूपांतरण क्लब की सदस्य मोहिनी विज ने एंकरिंग की।
सरिता खुराना और अशोक वीर सिंह जज बने
जी खाना खजाना, सोनी के शो किचन खिलाड़ी की सेलिब्रिटी गेस्ट, न्यूट्रिशियनिस्ट, कूजीन ऑथर एंड कूकरी एक्सपर्ट सरिता खुराना ने कहा कि क्रिसमस किचन क्वीन के जरिए महिलाओं की प्रतिभा सामने आईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यंजनों को तैयार करते वक्त यह बेहद जरूरी है कि स्वास्थ्य के लिहाज से व्यंजनों की पौष्टिकता का ध्यान रखा जाए।
वहीं, दो कैटेगरी में आयोजित ड्राइंग कांपटीशन के जज अशोक वीर सिंह ने भी क्रिसमस थीम पर तैयार ड्राइंग की बारीकियां देखकर बच्चों को पुरस्कृत किया।
ये रहे विजेता
स्नैक्स
प्रथम : वनिता जैन
द्वितीय : मंजू मलिक
तृतीय : अनुपमा तिवारी
डेजर्ट्स
प्रथम : डिंपल मिड्डा
द्वितीय : प्रेम कुमारी
(सीमा चौहान ने भी नारंगी की रबड़ी पेश कर इस राउंड की विजेताओं में शामिल हुईं)।
मेन कोर्स
प्रथम : सीमा चौहान
द्वितीय : प्रीति
तृतीय : रितु
जूनियर ग्रुप (4-8 वर्ष)
प्रथम : देशना
द्वितीय : आकृति
तृतीय: मिशिका
सीनियर ग्रुप (9-15 वर्ष)
प्रथम : अदिति
द्वितीय: तानिषी गर्ग
तृतीय : आर्यन सूद