फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Painting Competition on Rakshabandhan Theme

अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता में 250 से अधिक कलाकृतियां आईं, जानिए किसे मिला पुरस्कार

Mon, 12 Aug 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Aug 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Painting Competition on Rakshabandhan Theme
पेंटिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट्स की कला को निखारने के उद्देश्य से अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरे हफ्ते 250 से अधिक पेंटिंग आईं। इस हफ्ते की थीम रक्षाबंधन थी। इस विषय पर स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। रक्षाबंधन को किसी ने सेना से जोड़ा तो किसी ने भारतीय संस्कृति से। ज्यादा पेंटिंग आने पर प्रतियोगिता को दो कैटेगिरी में बांटा गया।
विज्ञापन


पहली कैटेगिरी में छठी से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को रखा गया जबकि दूसरी में नौवीं से 12वीं के स्टूडेंट्स को। दोनों कैटेगिरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पेंटिंग्स का चुनाव किया गया। दोनों कैटेगिरी की पेंटिंग्स को स्टूडेंट की फोटो के साथ प्रकाशित किया जा रहा है। चयनित स्टूडेंट्स को पुरस्कार व सर्टिफिकेट अगस्त के आखिरी हफ्ते में चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित अमर उजाला ऑफिस में दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

कैटेगिरी 1- कक्षा 6वीं से 8वीं

प्रथम पुरस्कार- अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस-8बी की छात्रा गौरी मैती को कैटेगिरी-1 में पहला पुरस्कार मिला है। गौरी ने अपनी पेंटिंग में रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़कर शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। बिना कुछ लिखे गौरी की पेंटिंग ने सब कुछ बयां कर दिया है।

दूसरा पुरस्कार- सेक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छठी कक्षा में पढ़ने वालीं एंजल की पेंटिंग को दूसरा पुरस्कार मिला है। एक्सपर्ट ने बताया कि पेंटिंग में यूनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बाकी पेंटिंग्स से इसे अलग करती है। साथ ही बेहतरीन रंगों का प्रयोग किया गया है।

तीसरा पुरस्कार- सेक्टर-28बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के छठी-बी की छात्रा तनवी खुराना की पेंटिंग को तीसरा पुरस्कार मिला है। पेंटिंग में राखी के दिन का चित्रण किया गया है। साथ ही रक्षा बंधन पर एक कविता भी लिखी है, जो एक्सपर्ट को काफी पसंद आई।

कैटेगिरी 2- कक्षा 9वीं से 12वीं

प्रथम पुरस्कार- अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस-35डी के 12वीं की छात्रा तरूषी को कैटेगिरी-2 में पहला पुरस्कार मिला है। अपनी कला के माध्यम से तरूषी ने जिस तरह भाई-बहन के प्यार को दिखाया, उसने एक्सपर्ट्स का भी दिल जीत लिया। उन्होंने पेंटिंग में बारीकियों व कलर मैचिंग का बखूबी ध्यान रखा है।

दूसरा पुरस्कार- जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं की छात्रा ईशा ने अपनी पेंटिंग में पूरे देश के कल्चर को समाहित किया है। उनकी इस पेंटिंग को दूसरा पुरस्कार मिला है। बार्डर पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को भी अपनी पेंटिंग में शामिल किया है। पेंटिंग के माध्यम से ईशा ने भारत की विभिन्नता में एकता का संदेश दिया है।

तीसरा पुरस्कार- जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले शिवम गुलाटी के पेंटिंग को तीसरा पुरस्कार मिला है। शिवम की पेंटिंग में राखी बांधते समय भाई-बहन की भावनाओं को दिखाया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार शिवम की पेंटिंग में चेहरे की भावनाएं भी साफ नजर आ रही हैं, जिसके आधार पर पेंटिंग को पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

एक्सपर्ट ने यह रखा पेंटिंग सेलेक्शन का पैमाना

सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सीनियर आर्ट टीचर सुची हिंदवान ने प्रतियोगिता में इस हप्ते जज की भूमिका निभाई। वह पिछले 18 सालों से प्रोफेशनल पेंटिंग सिखा रही हैं। उन्होंने पेंटिंग के सेलेक्शन के समय कई बातों का ध्यान रखा। इनमें सबसे पहले थीम, रंगों का चयन, रक्षा बंधन के मैसेज के साथ बच्चे की क्रिएटिविटी आदि रहे। उन्होंने बताया कि कई स्टूडेंट्स ने पेंटिंग्स के आइडिया को कहीं से कॉपी किया, जिसे चुना नहीं जा सकता। स्टूडेंट्स को अपनी सोच से नए आइडिया खोजने चाहिए और उसे पेंटिंग का रूप देना चाहिए।

इस हफ्ते स्वतंत्रता दिवस की थीम पर पेंटिंग भेजिए
इस हफ्ते पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम स्वतंत्रता दिवस निर्धारित की गई है। इसमें ट्राइसिटी के किसी भी स्कूल के छठी से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स को स्वतंत्रता दिवस की थीम पर पेंटिंग बनानी होगी। पेंटिंग पर स्टूडेंट का नाम, क्लास, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर और घर का पता साफ-साफ लिखा होना चाहिए। पेंटिंग के साथ स्टूडेंट्स अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो भी भेजे। अधूरी जानकारी वाली पेंटिंग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो थीम से हटकर पेंटिंग होंगी, उन्हें भी रिजेक्ट कर दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव आर्ट्स एक्सपर्ट करेंगे।

पेंटिंग भेजने का पता:
अमर उजाला एससीओ नंबर 34-37, सेक्टर-9 डी
चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed