{"_id":"1c54abafeded60807ff1438835e65bb4","slug":"amar-ujala-msme-haryana-conclave-2016-captain-abhimaniyu-speech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई को प्रोत्साहित करेगी सरकार: कैप्टन अभिमन्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई को प्रोत्साहित करेगी सरकार: कैप्टन अभिमन्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा एमएसएमई कॉनक्लेव-2016 में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि एमएसएमई को प्रदेश में प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल विकास की रफ्तार तेज होगी, बल्कि रोजगार के अवसर में भी काफी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति-2015 के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम दर्जे की इकाइयों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए गए हैं, ताकि सभी क्षेत्रों में बराबरी से विकास का मौका मिल सके।
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु ने उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों से अपील की कि वह प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाह करने से नहीं कतराएं। उन्होंने औद्योगिक संगठनों से अपील की कि सभी जिलों में वह अपनी सक्रियता को बढ़ाएं और छोटी समस्याओं को हल करने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक ग्लोबल विलेज का रूप ले चुकी है, ऐसे में उत्पादों की गुणवत्ता का महत्व और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश के लिए बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, कर्मचारी, देश के अन्य शहरों से बेहतरीन कनेक्टिविटी के अलावा कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिनके आधार पर हरियाणा निवेश के लिए अहम गंतव्य बन गया है।
विज्ञापन
उद्योग एवं वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जीडीपी वृद्धि की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है, लेकिन इसे और बेहतर करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश की प्रगति में कृषि, मैन्यूफैक्चरिंग के साथ-साथ सर्विस सेक्टर की भूमिका काफी अहम है। इसमें सर्वाधिक सहभागिता रही है।
हरियाणा के उत्कृष्ट उद्यमियों को पुरस्कारों से नवाजा
हरियाणा एमएसएमई कॉनक्लेव-2016 में राज्य के अलग-अलग जिलों में माइक्रो, स्माल, मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को पुरस्कारों से नवाजा गया।
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्रा और हरियाणा के वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन सहित प्रदेश सरकार के आला अधिकारी और प्रदेश भर के उद्यमी कार्यक्रम का गवाह बने।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे आला अधिकारी
चंडीगढ़। हरियाणा एमएसएमई कॉनक्लेव में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, मुख्यमंत्री के ओएसडी विजय शर्मा, हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन जवाहर यादव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. योगेन्द्र मलिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्या मौजूद रहे।