{"_id":"6bc116fd2362d3b3f6dc13ca12f3164c","slug":"amar-ujala-impact-and-the-chief-sanitary-inspector-issued-notice-to-bjp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट, भाजपा प्रत्याशी और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट, भाजपा प्रत्याशी और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 26 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग मामले में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
गौरतलब है कि बुधवार को थानेसर नगर परिषद के अधिकारी, नगर परिषद की चेयरमैन उमा सुधा के पति और भाजपा विस प्रत्याशी सुभाष सुधा के चुनावी कार्यालय को तैयार करने के लिए काफी मेहरबान नजर आए।
इसके लिए परिषद की ओर से पानी के टैंकर और मैनपावर भेजी गई। मामले में नप के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई पर मिशनरी के दुरुपयोग और राजनेता को फायदा पहुंचाने के आरोप हैं। ‘अमर उजाला’ ने वीरवार को ये मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
वहीं वीरवार शाम को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा एवं थानेसर नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई के बारे में जो मामला प्रकाश में आया है उस पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी एवं नगर परिषद के अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा का चुनाव कार्यालय नगर में पिछले तीन साल से बंद पड़े एक सिनेमाघर में बनाया गया है। इस सिनेमाघर में बड़ी मात्रा में कचरा एवं झाड़ियां पैदा हो चुकी थीं।
बुधवार को अचानक बंद पड़े सिनेमाघर में जोरदार सफाई अभियान शुरू हो गया था। इस सफाई अभियान में नगर परिषद के पानी के टैंकर और कई लोगों की टीम यहां जुटी हुई दिखाई दी थी।
यहां पानी के टैंकर और कूड़े कचरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की फोटो खींची गई तो देखते ही देखते परिषद की ये पूरी मशीनरी मौके से चंपत हो गई।
हालांकि थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी बुधवार ही मामले से अवगत करा दिया गया था और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इधर, नप के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एमएस जगत ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है।
टैंकर की पर्ची अजय के नाम कटी है : नप
भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने बुधवार को पक्ष रखते हुए बताया था कि उन्होंने पानी के टैंकर नगर परिषद से पर्ची कटवाकर मंगाया था।
लेकिन वहीं थानेसर नप के सीएसआई रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को टेंकर की पर्ची अजय कुमार पुत्र शेर सिंह के नाम से कटी थी।
सीएसआई ने ये भी स्पष्ट किया कि पानी के टैंकर की पर्ची कटवाकर इसे राजनीतिक फायदे के लिए नहीं ले जाया जा सकता। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के नोटिस बारे कहा कि वह अपना पक्ष भेज चुके हैं।
उन्होंने बताया कि परिषद के टैंकर का मिसयूज उन्होंने नहीं, बल्कि अजय कुमार नाम के उस व्यक्ति ने किया है। जिसने टैंकर की यह पर्ची कटाई थी।
नगर परिषद की साइटों पर लगे होर्डिंग भी हटाए
नगर परिषद की 10 साइटों पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के बोर्ड प्रतिबंधित साइटों पर लगे थे। हरकत में आई नगर परिषद ने सभी होर्डिंग को हटा दिए।
देर शाम सीएसआई रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि अभी तक 7 होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। शेष हटाने के लिए टीम जुटी है। ये होर्डिंग बोर्ड किसके थे? इसके जवाब में सीएसआई ने कहा प्रधानजी (सुभाष सुधा) के थे।
बता दें कि इन होर्डिंग को हटाने की जिम्मेदारी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की थी। लेकिन आचार संहित लगने के 13 दिन बाद परिषद इन्हें हटाने की बजाय नजरअंदाज कर रही थी।
स्कूल के गेट से भी हटे गंदगी के ढेर
पार्वती विहार की ओर बने गेट से करीब 200 फुट की दूरी तक यहां गंदगी के अंबार लगे थे। यह गंदगी अवैध रूप से सड़क पर लगने वाली सब्जी की फड़ी वालों द्वारा रोजाना फैलाई जाती है।
अब तक परिषद की ओर से न तो गंदगी फैलाने वालों को नोटिस हुआ और ना ही गंदगी हटाई जा रही थी। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी ही नहीं, डीसी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी नगर परिषद अधिकारियों को स्कूल के गेट के आसपास से गंदगी हटाने के लिए कह चुके थे।
छुट्टी के दिन हटाई गंदगी, बाद में चूना डाला
वीरवार को महाराजा अग्रेसन जयंती का अवकाश होने के बावजूद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पार्वती विहार स्थित गेट की ओर सफाई अभियान शुरू हो गया।
जहां अधिकारियों की कई बार फटकार के बावजूद सरकारी स्कूल और पार्वती विहार की ओर गंदगी के अंबार लगे थे। ‘अमर उजाला’ की खबर छपते ही ये गंदगी के डेर गायब हो गए और यहां चूना डाल दिया गया।
नप उपयोग नहीं कर सकी दो करोड़ 60 लाख रुपये
थानेसर में रोजाना 40 मिट्रिक टन कचरा निकलता है। वीरवार तक थानेसर नगर परिषद इस कचरे का प्रबंध आग लगाकर या इधर-उधर फेंककर कर रही है।
जबकि सरकार ने कचरा प्रबंधन प्लांट लगाने के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये थानेसर नगर परिषद के बैंक खाते में जमा कराए हैं।
वर्ष 2007 से में इस राशि में से 50 लाख रुपये की पहली किश्त थानेसर परिषद के खाते में जमा हो चुकी है। बावजूद इसके धर्मनगरी क्लीन सिटी की जगह जगह-जगह कचरों के ढेर से डर्टी सिटी बनी रही। इस पैसे का उपयोग जनहित में क्यों नहीं हो सका। इसका जवाब नगर परिषद के पास नहीं बन रहा।
स्कूल गेट पर कचरा डाला तो चालान : सीएसआई
नगर परिषद थानेसर के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई का कहना है कि राजकीय कन्या स्कूल के गेट के आसपास लगे गंदगी ढेर हटा दिए हैं।
अगर भविष्य में किसी भी फड़ी वाले ने यहां गंदगी डाली तो उन कार्रवाई होगी और चालान कटेगा। क्या अभी तक कोई चालान काटा गया है। इसके जवाब में सीएसआई ने कहा नहीं। उन्होंने कहा कि अब किसी को नहीं बख्शा जाएगा।