फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Foundation Baisakhi Special Event

‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ में टीमों का चयन आज भी

Sun, 06 Apr 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Apr 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Baisakhi Special Event
अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम में होने वाले कंपीटिशन गिद्दा और भंगडे़ की टीमों का ऑडिशन शनिवार को लिया गया।
विज्ञापन


बाल भवन सेक्टर-23 में रूपांतरण क्लब की सदस्यों और अन्य महिलाओं ने अपनी टीमों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इन टीमों का चयन कार्यक्रम को-ऑडिनेटर उमा महाजन और शैली तनेजा ने किया। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को दोपहर दो बजे टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
आज भी कर सकती हैं आवेदन
कार्यक्रम में होने वाले गिद्दा और भंगड़े में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को एक ओर मौका दिया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी छह अप्रैल को ग्यारह बजे बाल भवन सेक्टर-23 में ऑडिशन दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक प्रतिभागी 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकती हैं। इस प्रतियोगिताओं में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी अपनी टीम के साथ हिस्सा ले सकती हैं।

अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।

ऑडिशन में की रूपांतरण सदस्यों ने मस्ती
शनिवार को बाल भवन में हुए ऑडिशन में रूपांतरण क्लब की सदस्यों ने जमकर मस्ती की। सभी ने अपनी टीमों के साथ स्टेज पर गिद्दे और भंगडे़ की प्रस्तुति दी। इस दौरान क्लब की सहेलियां से गपशप भी खूब मारी।

ये होंगी प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेडीशनल सॉन्ग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे। साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा।


इसके अलावा रूपांतरण क्लब के लिए तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें जीतने वालों को इनाम दिया जाएगा। अमर उजाला बैसाखी बंपर लॉटरी भी होगी।

कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्यता के लिए भी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यदि किसी कारणवश रूपांतरण सदस्यों को कॉल पहुंच नहीं पाई, तो वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed