फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala foudation blood donation camp in chandigarh

पठानकोट के शहीदों की याद में 205 लोगों का रक्तदान

Mon, 29 Feb 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foudation blood donation camp in chandigarh

पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में चंडीगढ़ में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में 205 लोगों ने रक्तदान किया। उत्तराखंड जन चेतना मंच ने अमर उजाला के सहयोग से गढ़वाल भवन, सेक्टर- 29 में रविवार को रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

विज्ञापन


शिविर में 205 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 70 लोगों के सेहत की जांच की गई। सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के अधिशासी दंडाधिकारी राकेश सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पीजीआई डॉक्टरों की टीम रक्तदानियों से रक्त एकत्र किया। इस दौरान निशुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में आईवीवाई अस्पताल मोहाली के हृदय रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

इसके अलावा मेयर अरुण सूद, भाजपा प्रधान संजय टंडन, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह बबला, गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, महासचिव विजय रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, उत्तराखंड महासभा के प्रधान जगदीश सिंह असवाल, सोशल वर्कर हरिमोहन कंडवाल, भूपेंद्र शर्मा, गुणानंद सेमवाल, पार्षद हीरा नेगी और गुरबख्श रावत, गढ़वाल सभा महिला विंग की प्रधान सर्वेश्वरी थपलियाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


जनचेतना मंच के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव धीरेंद्र मोहन नेगी ने बताया कि मंच के वरिष्ठ उप प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, उप प्रधान संजीव बेंजवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह रणावत, कोष निरीक्षक सोहन सिंह बुटोला, सांस्कृतिक सचिव देवेंद्र बेंजवाल, सचिव दयानंद वर्तवाल, संगठन सचिव सरूप सिंह नेगी, सलाहकार सरूप सिंह रावत, दीपक असवाल, दीपक भट्ट की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। मंच की ओर से शिविर के सफल आयोजन के लिए सहयोगी सज्जनों और संस्थाओं का धन्यवाद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed