फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala citco book fair stall booking

पुस्तक मेले में स्टॉल के लिए अब 15 तक बुकिंग

Fri, 12 Dec 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
amar ujala citco book fair stall booking

सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 19 दिसंबर से अमर उजाला और चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) की ओर से 10 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए स्टॉल की बुकिंग की आखिरी तारीख पहले 12 दिसंबर तक थी। इसे बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है। मेले में ऐसे कई कार्यक्रम होंगे जिनमें लेखक सिर्फ अपनी पुस्तकों ही नहीं, अपने अनुभव भी लोगों से साझा करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करा सकते हैं बुकिंग :

इस फेयर में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। इस बुक फेयर में स्टॉल बुकिंग कराने या इससे जुड़ने के लिए 09803079803 और 08392953555 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुक फेयर में शामिल होने के लिए प्रकाशक और पुस्तक वितरक nagesh.amarujala@gmail.com पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

पुस्तक मेले पर साहित्य प्रेमियों की राय
नई किताबों की खुशबू बेमिसाल :
हम अपने इस एक जीवन में जो अनुभव कर पाते हैं, उसकी विविधता हमसे परे ही रह जाती है। बहुत कुछ तो हम जी ही नहीं पाते हैं। जीवन के ऐसे अछूते आभासों का वर्णन हमें किताबों से मिलता है। किताबों की विविधता का आईना होते हैं पुस्तक मेले। किन नए विषयों पर क्या कुछ उपलब्ध है, यह हमें पुस्तक मेलों में ही मालूम होता है। किताबों के शौकीन ही बता सकते हैं कि नई किताबों से ज्यादा अच्छी खुशबू तो गुलाबों में भी नहीं मिलती।

-डॉ. विभा रे, प्रिंसिपल, डीएवी सीसे स्कूल (लाहौर), सेक्टर-8 सी, चंडीगढ़

पुस्तकों और उनके शब्दों का सार्थक होना जरूरी
पुस्तकों का जीवन में बेहद महत्व है। ये इंसान की साथी ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी हैं लेकिन पुस्तकों और उनके शब्दों का सार्थक होना जरूरी है। पुस्तकों से जो ज्ञान मिलता है, वह अमूल्य है। पुस्तक मेलों का भी अपना महत्व है। एक ही स्थान पर पाठक अपनी रुचि की किताबों से रू-ब-रू हो सकता है। अमर उजाला का यह आयोजन सराहनीय है।
- प्रेम विज, वरिष्ठ साहित्यकार और संवाद साहित्य और पत्रकारिता मंच के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed