{"_id":"5d01ef94bdec2207140c830a","slug":"amar-ujala-blood-donation-camp-with-pgi-blood-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने किया ब्लड डोनेशन, 35 लोगों ने ली अंगदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने किया ब्लड डोनेशन, 35 लोगों ने ली अंगदान की शपथ
Thu, 13 Jun 2019 12:09 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने ब्लड डोनेशन किया। वहीं 35 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शंभू सेवा दल, कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 41, पीजीआई ब्लड बैंक, लिव फॉर ह्यूमिनिटी और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से सेक्टर 41 सी की मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में 82 लोगों ने रक्तदान किया और 35 ने अंगदान की शपथ ली। अगला रक्तदान शिविर 14 जून को सेक्टर 17 की ब्रिज मार्केट में लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ एएसपी साउथ नेहा यादव ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वालों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह पुण्य का काम है। रक्तदान शिविरों का आयोजन होना चाहिए। साथ ही लोगों को रक्तदान केलिए आगे आना चाहिए। यह भलाई का कार्य है। कृष्णा मार्केट एसोसिएशन प्रधान सुनील जैन व सत्यनारायण गोयल ने कहा कि ऐसे कार्य में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
युवाओं से कहा कि वह नशीले पदार्थों व अन्य बुराइयों की ओर ध्यान देने की बजाय वह रक्तदान जैसे पावन कार्य में हिस्सा लें। श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट संयोजक गुलशन कत्याल, लक्ष्मण सिंह रावत, राजकुमारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर पंकज गोयल, अमन सैनी, अरुण गंभीर, दीपक गर्ग, सुरेश वर्मा आदि रहे। आखिर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।