फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Blood Donation Camp in Garhwal Bhawan Sector 29 Chandigarh

ब्लड डोनेट करके करें 'महादान', गढ़वाल भवन में 22 को अमर उजाला का रक्तदान शिविर

Sat, 21 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Blood Donation Camp in Garhwal Bhawan Sector 29 Chandigarh
blood donation
रक्तदान करके महादान करें और भलाई के काम में भागीदार बनें। 22 जुलाई दिन रविवार को गढ़वाल भवन में अमर उजाला का रक्तदान शिविर कैंप लग रहा है। सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में यह आयोजन टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ की तरफ से और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन


यह रक्तदान शिविर उत्तराखंड के महान शहीद श्रीदेव सुमन की 73वीं पुण्यतिथि पर 22 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक होगा। परिषद का यह 16वां रक्तदान शिविर है। रक्तदान शिविर के अलावा मुफ्त ब्लड प्रेशर जांच, शुगर की जांच और आंखों की मुफ्त जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


परिषद के महासचिव सूर्यमणि भट्ट ने बताया कि रक्तदान शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा देहरादून के पर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह विशिष्ट अतिथि, भाजपा उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष और उद्योगपति बीएस बिष्ट के अलावा समाज सेवी बालकृष्ण कृष्ण मलिक, शैलेश शर्मा, अनिल सजवाण, रोशन लाल बड़ोनी विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान बलबीर सिंह बागड़ी, महासचिव सूर्यमणि भट्ट, उप प्रधान अवतार सिंह राणा, सचिव जगदीश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त रणा कोटि, उप कोषाध्यक्ष मकान सिंह पनाई, कोष निरीक्षक सोबन सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव उत्तम चंद डोटियाल, माल एवं खेलकूद सचिव संजय उनियाल, संगठन सचिव बीरेंद्र दत्त उनियाल, आलम सिंह भंडारी, महावीर नेगी एवं जगदीश चमोली आदि हुए।


टीम ने अमर उजाला की टीम के सदस्यों के साथ तैयारियों की चर्चा की। सूर्यमणि भट्ट ने बताया कि 25 जुलाई को सेक्टर-8 स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed