ब्लड डोनेट करने वालों को अमर उजाला का सेल्यूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। अमर उजाला फाउंडेशन और थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को लगाए शिविर में 332 लोगों ने रक्तदान किया।
कोई डोनर अपनी मां को मोटीवेट कर कैंप में लाया था तो कोई पिता अपनी बेटी को। जब तक कैंप चलता रहा, तब तक लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर आए अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काट कर कैंप का उद्घाटन किया। साथ में उनकी पत्नी और यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर तेजेंद्र कौर भी मौजूद थीं।
अमर उजाला ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौंसला
कैंप में पीजीआई के डायरेक्टर डा. योगेश कुमार चावला भी पहुंचे। उन्होंने डोनर से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और देश भगत यूनिवर्सिटी के स्मृति चिह्न सौंपे। कैंप में अमर उजाला चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान भी पहुंचे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अमर उजाला परिवार की तरफ से स्वागत कर उनका आभार जताया।
डा. जोरा सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे एक सामाजिक अभियान से जुड़े हैं। रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। थैलेसीमिक एसोसिएशन की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है। एसोसिएशन बिना किसी स्वार्थ के पीड़ित बच्चों को ब्लड मुहैया करवा रही है, जो एक मिसाल है। अमर उजाला भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूभी निभा रहा है।
लोगों में रक्तदान की जागरूकता बढ़ी
पीजीआई के डायरेक्टर वाइके चावला ने कहा कि रक्तदान के लिए आ रहे लोग इस बात की तस्दीक करते हैं कि लोगों में अब जागरूकता बढ़ गई है। लोग अवेयर हो गए हैं कि रक्तदान के महत्व को समझते हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन और एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।
थैलेसीमिक एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र कालरा ने बताया कि हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। कैंप में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसपी आजमानी, वाइस प्रेसिडेंट अरजन सिंह मौजूद रहे।