फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala bhavishya jyoti programme in jind to honour meritorious students

जींदः अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान, दिए गए सर्टिफिकेट और मेडल

Thu, 18 Jul 2019 04:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti programme in jind to honour meritorious students
भविष्य ज्योति कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला द्वारा अर्बन इस्टेट स्थित डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को सिटीएम दलबीर सिंह व डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. डीडी विद्यार्थी द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सिटीएम दलबीर सिंह व डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. डीडी विद्यार्थी ने किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों के साथ ही उनके परिजन व शिक्षक भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान डॉ. डीडी विद्यार्थी ने कहा कि अमर उजाला द्वारा यह बहुत ही अच्छा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे टॉपर्स को और अगले पायदान पर बढऩे की प्रेरणा मिलती है और उनको बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने का मौका मिलता है। सिटीएम दलबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक्राचित होकर मेहनत करनी चाहिए। इससे लक्ष्य आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं होना चाहिए कि मन भटकता रहे। बेकार की चीजों में विद्यार्थियों को अपना दिमाग नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने जिला भर से पहुंचे विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण जैसे अभियान से जुड़ें और जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस दौरान नव प्रगति स्कूल की प्राचार्य लाजवंती ढिल्लों भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed