फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aman Arora new president of Punjab AAP Bhagwant Mann

Punjab AAP New President: मंत्री अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी के नए अध्यक्ष, शैरी कलसी कार्यकारी प्रधान

Fri, 22 Nov 2024 10:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रधान अमन अरोड़ा पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा हैं। वे सुनाम से विधायक हैं और मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 

विज्ञापन
Aman Arora new president of Punjab AAP Bhagwant Mann
अमन अरोड़ा बने पंजाब आप के नए प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रधान बन गए हैं। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। सीएम ने लिखा-आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

सुनाम से विधायक हैं अरोड़ा

अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। अरोड़ा पहली बार मार्च 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते थे। वे आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। अमन दो बार के विधायक और पंजाब के मंत्री भगवान दास अरोड़ा के बेटे हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़ चुके हैं। जनवरी 2016 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।  

सीएम मान ने किया था प्रधान पद छोड़ने का एलान

आप की 2.0 सरकार के लिए सीएम भगवंत मान पहले ही पार्टी के प्रधान पद से कदम पीछे खींचने का एलान कर चुके थे। दरअसल पार्टी हाईकमान पंजाब में अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है, यही कारण है कि हाईकमान के मंशा को देखते हुए सीएम ने कदम पीछे खींचे थे। ताकि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए संगठनात्मक मजबूती को आगे बढ़ाया जा सके। अमन अरोड़ा पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed