{"_id":"668b23a38f51b6b3d10f7846","slug":"along-with-ahirwal-rao-inderjit-is-preparing-to-knock-in-the-entire-state-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-462967-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : अहीरवाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में दस्तक की तैयारी में राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत : अहीरवाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में दस्तक की तैयारी में राव इंद्रजीत
विज्ञापन
-हिसार और हांसी में सम्मान समारोह से हो चुकी शुरुआत
-अब झज्जर, भिवानी व चरखीदादरी के बाद दूसरे जिलों में भी जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अहीरवाल में अपना खासा प्रभाव रखने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह अब पूरे प्रदेश के दौरे करने की तैयारी में हैं। शनिवार को हिसार और हांसी से इंसाफ मंच के माध्यम से उनके इस अभियान की शुुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि, इन कार्यक्रमों को सम्मान समारोह का नाम दिया गया है, लेकिन कार्यक्रमों में राव के समर्थक खुलकर मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोकने को लेकर नारे लगा रहे हैं। कहीं पर यादव सभा कार्यक्रम कर रही है तो कहीं पर इंसाफ मंच के बैनर भी दिख रहे हैं। इधर, राव के समर्थक खुलकर इस बात को लेकर नारे लगा रहे हैं कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करें और मुख्यमंत्री के पद पर दावा ठोकें। उधर, भाजपा राव के कार्यक्रमों पर टकटकी लगाए हुए है।
दरअसल, राव का अहीरवाल के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। लोकसभा चुनाव में राव को सबसे अधिक भितरघात का सामना करना पड़ा था और उन्होंने यह कह भी दिया था कि भाजपा के भरोसे वह हार गए थे, ये तो उनके खुद के समर्थकों ने उन्हें जिताया है। इसी बहाने अब राव के अलग-अलग हलकों में सम्मान समारोह हो रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर रहे हैं और भितरघात वालों को सबक सिखाने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो एक तो राव चाहते हैं कि अहीरवाल में उनके समर्थकों को टिकट मिले, दूसरा जिन भाजपा नेताओं ने भितरघात किया है, उनको टिकट न मिल सके। पिछले दस साल से राव अहीरवाल में अपनी बेटी को छोड़कर अन्य समर्थकों को टिकट दिलाने में कामयाब भी रहे हैं। अब राव के गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के साथ-साथ भिवानी, हिसार और झज्जर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनके बाद इंसाफ मंच या फिर उनके समर्थकों द्वारा उत्तरी हरियाणा में भी कार्यक्रमों के प्रस्ताव हैं।
इस बार आजाद लड़ सकती हैं आरती राव
दरअसल, राव इंद्रजीत सिंह पिछले दस साल में दोनों बार अपनी बेटी आरती राव को विधानसभा का टिकट नहीं दिला पाए हैं। इस बार उनको उम्मीद है कि भाजपा टिकट देगी। आरती राव कोसली, अटेली, बादशाहपुर तीनों में से किसी एक विधानसभा सीट पर टिकट चाह रही हैं। हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में सूत्रों का दावा है कि आरती राव इस बार चुनाव जरूर लड़ेंगी। अगर भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी ताल ठोक सकती हैं। इससे पहले आरती राव सार्वजनिक मंच पर यह एलान कर चुकी हैं कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी।