फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allotment letters of Sector-9 street market will be issued in June

Chandigarh News: जून में जारी होंगे सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के अलॉटमेंट लेटर

Thu, 25 May 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Allotment letters of Sector-9 street market will be issued in June
पंचकूला। शहर के सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आग से प्रभावित दुकानदारों को जून में बूथों के अलॉटमेंट लेटर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दुकानदार बूथों का निर्माण कर पाएंगे। 26 मई को मार्केट में लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। लोन मिलने के बाद दुकानदार बूथों की कीमत एचएसवीपी में जमा करवाएंगे। पिछले साल एक सितंबर की रात को आग लगने के कारण सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में 132 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई थीं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान भी नष्ट हो गया था। इस पर सरकार ने दुकानदारों को राहत प्रदान करते हुए रियायती दरों पर बूथ देने की घोषणा की थी। इस पर एचएसवीपी सभी प्रभावित दुकानदारों को एलओआई जारी कर चुका है। सभी दुकानदार कीमत की 25 फीसदी पेमेंट कर चुके हैं। करीब 10 दुकानदार ऐसे भी हैं जिन्होंने बूथों की पूरी कीमत एचएसवीपी में जमा करवा दी है। बाकी दुकानदार भी जल्द पेमेंट कर सकें। इसके लिए मार्केट में लोन मेले का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


साझा प्रयास से जल्द मिल सकेंगे लेटर : राणा
सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के प्रधान राजकुमार राणा ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से अब तक पूरा काम किया जा चुका है। सभी प्रभावित दुकानदारों को एलओआई जारी हो चुकी है। वहीं, दुकानदारों को आर्थिक सहायता के लिए यूनियन बैंक की ओर से लोन मेले का आयोजन 28 मई को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed