फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allergy patients are increasing with changing weather

Chandigarh News: मौसम बदलने के साथ बढ़ रहे एलर्जी के मरीज

Tue, 16 Apr 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Allergy patients are increasing with changing weather
चंडीगढ़। मौसम में बदलाव के साथ ही एलर्जी की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में एलर्जी की शिकायत वाले मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। किसी को अस्थमा का अटैक आने लगा है तो कोई जुकाम की शिकायत कर रहा है। वहीं, त्वचा संबंधी समस्या भी ज्यादा परेशान कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में वातावरण में पराग कण की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह समस्या ज्यादा परेशान कर रही है। ऐसे में बचाव के लिए जरूरी है कि जिन चीजों के संपर्क में आने से एलर्जी हो रही हो उससे दूरी बना ली जाए।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ और आईएमए के सचिव डॉ. विवेक मल्होत्रा ने बताया कि इस वक्त ज्यादा मात्रा में पराग कण हवा में मौजूद होते हैं। कुछ पराग कण इतने छोटे होते हैं कि हवा में बहते रहते हैं। कई लोगों को हवा में बहते इन पराग कणों से एलर्जी होती है। वहीं, फिजीशियन डॉ. मनीष का कहना है कि अस्थमा के मरीजों की तकलीफ भी इस समय बढ़ जाती है। उन्हें रहन-सहन के साथ ही खान-पान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य एजर्ली
- एलर्जिक राइनाइटिस - सर्दी-जुकाम
- एलर्जिक साइनसाइटिस - आंखों, नाक और गले में खुजली होना

- एलर्जिक फैरिन्जाइटिस - गले में खराश, खांसी और खुजली
- एलर्जिक ब्रॉन्काइटिस - सीने में जकड़न, बुखार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed