फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of discrimination against differently-abled employees at PGI

Chandigarh News: पीजीआई में दिव्यांग कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination against differently-abled employees at PGI
चंडीगढ़। पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ ने पीजीआई प्रशासन पर दिव्यांग कर्मचारियों के साथ भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन ने निदेशक को पत्र लिखकर इसे आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 का उल्लंघन बताया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए कई बार बैठकें हुईं लेकिन अब तक कोई सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम आयोजित नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को लगातार असंवेदनशील रवैये का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि डीडीटीसी में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ झूठी शिकायतें की गईं और कुछ कर्मचारियों की शारीरिक सीमाओं को आधार बनाकर उन्हें हटाने या बदलने की बात कही गई। संघ ने यह भी कहा कि ग्रिवेंस कमेटी की सिफारिशों के बावजूद जागरूकता कार्यक्रम और नियमों का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। यूनियन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम शुरू करने और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed