{"_id":"5e303bf28ebc3e8d427f661c","slug":"allegation-of-physical-harassment-on-department-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: महिला पीसीएस अधिकारी ने लगाए यौन शोषण के आरोप, सवालों के घेरे में विभाग प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: महिला पीसीएस अधिकारी ने लगाए यौन शोषण के आरोप, सवालों के घेरे में विभाग प्रमुख
Tue, 28 Jan 2020 11:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के एक सीनियर आईएएस अधिकारी पर अपने ही विभाग में कार्यरत एक जूनियर पीसीएस महिला अधिकारी के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला राज्य के मुख्य सचिव के होते हुए मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आया है हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से अभी इस मामले में कोई अगला आदेश नहीं आया है। दूसरी ओर, पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से शिकायत संबंधी रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह पीसीएस अधिकारियों की एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित महिला अधिकारी को साथ लेकर मुख्य सचिव करण अवतार सिंह से उनके कार्यालय में मिला। महिला अधिकारी ने अपने विभाग के निदेशक पद पर तैनात सीनियर आईएएस अधिकारी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए और अपनी शिकायत लिखित तौर पर भी मुख्य सचिव को सौंपी।
विज्ञापन
शिकायत में महिला अधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकारी द्वारा उससे कई बार शारीरिक छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा अधिकारी द्वारा उसे कॉफी पीने के बहाने बाहर चलने के लिए कहा गया, जिस पर महिला ने हर बार इनकार कर दिया। मुख्य सचिव ने यह शिकायत मुख्यमंत्री के ध्यान में लाने का भरोसा दिलाया और उसी दिन शिकायत मुख्यमंत्री के पास भेज दी थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने मुख्य सचिव से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग बनती कार्रवाई करेगा। उधर, मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई जानकारी पर फिलहाल सीएमओ से कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।