{"_id":"589a14b74f1c1b224a3794b0","slug":"all-ut-employees-will-be-on-holiday-today-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे यूटी कर्मचारी, बस स्टैंड पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे यूटी कर्मचारी, बस स्टैंड पर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Protest
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को यूटी सेक्रेटेरिएट के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। लेकिन पुलिस ने धारा-144 लागू होने का हवाला देकर उनको सेक्टर-25 रैली ग्राउंड भेज दिया।
मंगलवार को भूख हड़ताल पर चार कर्मचारी बैठे। यूटी सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हंस ने कहा कि अधिकारी 12 महीने शहर में धारा-144 लागू करके रखते हैं। जिससे लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। कोई अपनी बात भी नहीं रख सकता। शांतिप्रिय ढंग से धरना देने का अधिकार भी नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है।
सेक्रेटरी रणबीर राणा ने कहा कि कर्मचारी बुधवार को आईएसबीटी-17 में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही दो दिनों तक सभी विभागों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रशासन जब तक ट्रांसफर आर्डर वापस नहीं लेता वह प्रदर्शन करते रहेंगे। राणा ने कहा कि जब तक कोई कर्मचारी ट्रांसफर के बाद दूसरी जगह जाकर काम सीखेगा उसका फिर ट्रांसफर हो जाएगा। अभी तक जो कर्मचारी जहां ड्यूटी ज्वाइन करता था वहीं से सेवानिवृत्त होता था।