फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All three agricultural laws beneficial farmers opposition making noise unnecessarily Hardeep Puri

तीनों कृषि कानून किसानों के लिए फायदेमंद, विपक्ष बेवजह मचा रहा शोरः हरदीप पुरी

Sun, 04 Oct 2020 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
All three agricultural laws beneficial farmers opposition making noise unnecessarily Hardeep Puri
चंडीगढ़। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे और कृषि कानूनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हक में हैं और किसानों के फायदे के लिए लाए गए हैं।
विज्ञापन

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विपक्ष बिना किसी वजह के केवल राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए शोर मचा रहा है। वास्तव में ये तीनों कानून किसान की आय बढ़ाने वाले और उनकी आमदनी को सुरक्षित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून पारदर्शी तरीके से किसानों को संरक्षण देंगे, किसानों के सशक्तिकरण में मददगार होंगे और फसल को लेकर किसानों का जोखिम भी कम करेंगे। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए खरीदार ढूंढने कहीं नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसा करने से कृषि या एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेशकों को फायदा होगा और किसानों को उत्पाद एवं उत्पाद जमा सीमा, आवाजाही वितरण आपूर्ति से छूट मिलेगी। पुरी ने कहा कि अब किसान अपनी उपज के दाम खुद ही तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। किसान की फसल सरकारी मंडियों में बेचने की बाध्यता समाप्त होगी। किसान अपनी उपज देश में कहीं भी किसी को भी बेच सकेंगे। लेनदेन की लागत घटाने को मंडी से बाहर टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, कोर कमेटी के सदस्य रघुवीर लाल अरोड़ा, प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed